Published On:Saturday, April 19, 2014
Posted by NJFI media
देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान प्राप्त व्यक्ति हैं मीर
हामिद मीर का जन्म लाहौर में 1966 में हुआ था। वह एक साहित्यिक और पत्रकारीय परिवार से हैं। उनके दादा मीर अब्दुल अजीज उर्दू, पारसी और पंजाबी के कवि थे। मीर के पिता प्रोफेसर वारिस मीर एक स्तम्भकार हैं।
हामिद मीर ने 1987 में दैनिक अखबार जंग ज्वाइन किया था। उन्हें पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान हिलाल ए इम्तियाज दिया गया। वह इस समय जियो टीवी पर कैपिटल टॉक नामक टॉक शो की मेजबानी करते हैं। 2007 में उन्हें दो बार परवेज मुशर्रफ की सरकार ने पाकिस्तानी टेलीविजन पर आने से प्रतिबंधित कर दिया था।
एक बार इस तरह का प्रतिबंध जरदारी प्रशासन ने भी उनपर लगाया था। मीर ने अमेरिकी बमबारी के दौरान ओसामा बिन लादेन का गुफा भी देखने गए थे। यह 2001 की घटना है जो बेहद जोखिमभरा था।
मीर कॉलम भी लिखते हैं। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी का साक्षात्कार लिया है।

