Published On:Wednesday, May 14, 2014
Posted by NJFI media
हैदराबाद में साम्प्रदायिक हिंसा, 2 मरे
हैदराबाद। आंध्रप्रदेश की राजधानी हैदराबाद स्थित राजेन्द्र नगर में दो समुदायों के बीच हुई झड़पों में दो लोगों की मौत हो गई वहीं दर्जनभर से ज्याद लोग घायल हो गए। तनाव को देखते हुए शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
सिख छावनी के निकट उस समय हिंसा भड़क उठी जब एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों के झंडे जला दिए।
झंडों को देखकर समुदाय विशेष के लोगों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। शहर के इलाकों में भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए है।
दोनों समुदायों के बीच हुई झड़पों को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस को उपद्रवियों ने निशाना बनाया। पुलिस ने अपने बचाव के लिए फायरिंग की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।

