Published On:Wednesday, May 14, 2014
Posted by NJFI media
पाकिस्तान ने दो भारतीय पत्रकारों को निकाला
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में काम कर रहे दो भारतीय पत्रकारों को एक सप्ताह के अंदर मुल्क को छोड़ने के लिए कहा है। प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया के पत्रकार स्नेहेश एलेक्स फिलिप और द हिंदू की मीना मेनन ने आज रायटर को बताया कि उन्हें सूचित किया गया है कि उनके वीजा का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा और उन्हें एक सप्ताह के भीतर इस देश को छोडने के लिए कहा गया है।
इससे पहले मंगलवार की रात को दोनों पत्रकारों को पत्र मिले थे जिसमें उनसे कहा गया था कि उनके वीजा का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। हालांकि इसका कोई कारण नहीं बताया गया था। इन दोनों पत्रकारों का वीजा 09 मार्च 2014 तक वैध था और दोनों ने इस तिथि से पहले ही वीजा के नवीनीकरण के लिए आवेदन दाखिल कर दिया था। गौरतलब है कि पाकिस्तानी सरकार ने पिछले साल द न्यूयार्क टाइम्स के एक पत्रकार को निष्कासित कर दिया था।

