Published On:Friday, May 23, 2014
Posted by NJFI media
6 जून तक तिहाड़ में रहेंगे अरविंद केजरीवाल, जज बोले- पता है, आप फरार नहीं होंगे
नितिन गडकरी मानहानि केस में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं. केजरीवाल ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में एक बार फिर से जमानत राशि जमा कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद अदालत ने उन्हें 6 जून तक के लिए फिर तिहाड़ भेज दिया.
इस तरह केजरीवाल को कम से कम 14 और दिनों तक तिहाड़ में ही रहना होगा. सुनवाई के दौरान जज ने केजरीवाल से कहा कि बेल बॉन्ड भरना कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जा सकता है. जज ने कहा कि मुझे पता है कि आप फरार नहीं होंगे, फिर भी आपको इस मामले में जिम्मेदारी दिखानी होगी.
अदालत ने अगली सुनवाई पर नितिन गडकरी को भी कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है.

