Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Friday, May 23, 2014
Posted by NJFI media

अफगानिस्तान में दूतावास पर हमले की मनमोहन ने की निन्दा

Image Loading
निवर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अफगानिस्तान के हेरात में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले की शुक्रवार को कड़ी निन्दा करते हुए इसे नाकाम करने में अफगान बलों और भारतीय सुरक्षाकर्मियों का धन्यवाद किया। आज सुबह घटना के तुरंत बाद सिंह को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने इस बात पर राहत महसूस की कि दूतावास में सभी स्टाफ और सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा कि हेरात में आज सुबह भारतीय वाणिज्यदूतावास पर हुए हमले की मैं कडे शब्दों में निन्दा करता हूं। हमें बहुत राहत महसूस हो रही है कि दूतावास पर तैनात सभी स्टाफ और सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं। दूतावास पर तैनात अफगान सुरक्षाबलों और भारतीय सुरक्षाकर्मियों की बहादुरी की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने जिस बहादुरी से हमले को नाकाम किया, उसका धन्यवाद करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।
उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए अफगानिस्तान सरकार की सराहना की। साथ ही कहा कि ऐसे हमलों से भारत और अफगानिस्तान के बीच करीबी संबंधों का महत्व कम नहीं होगा और न ही शांतिपूर्ण, स्थिर, एकजुट, लोकतांत्रिक एवं संपन्न अफगानिस्तान बनाने में अफगान जनता की मदद की प्रतिबद्धता से भारत हटेगा। सिंह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अफगानिस्तान जिस बहादुरी से संघर्ष कर रहा है, उसके लिए भारत उसका समर्थन जारी रखेगा।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 2:55 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 2:55 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "अफगानिस्तान में दूतावास पर हमले की मनमोहन ने की निन्दा"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter