Published On:Sunday, May 11, 2014
Posted by NJFI media
BJP को रोकने के लिए थर्ड फ्रंट के साथ जा सकती है AAP
वाराणसी
आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए तीसरे मोर्चे को समर्थन देने की संभावना से इनकार नहीं किया है। आप के सीनियर नेता गोपाल राय ने कहा कि अगर 16 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद तीसरे मोर्चे की सरकार के लिए पहल होती है तो पार्टी उसे मुद्दों पर आधारित समर्थन की पेशकश पर विचार कर सकती है। आप का कहना है कि वह गैर बीजेपी, गैर कांग्रेसी गठबंधन को मुद्दों पर आधारित समर्थन दे सकती है। गौरतलब है कि बीजेपी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम कैंडिडेट बनाया है। इस बीच मीडिया में इस खबर के आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'थर्ड फ्रंट को समर्थन देने का कोई सवाल ही नहीं।'

