Published On:Sunday, May 11, 2014
Posted by NJFI media
BJP के वाराणसी कार्यालय से चुनाव आयोग ने जब्त की प्रचार सामग्री, फिर लौटाई
वाराणसी. बीजेपी के वाराणसी कार्यालय पर चुनाव आयोग की टीम ने छापा मारा है। चुनाव आयोग की टीम को बीजेपी के सिगरा इलाके में स्थित कार्यालय पर छापेमारी के दौरान भीतर से तो कुछ नहीं मिला लेकिन कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ी से प्रचार-सामग्री मिली है। प्रचार सामग्री को जब्त कर लिया गया है। प्रशासन के मुताबिक, सूचना मिली थी कि भाजपा कार्यकता पार्टी बैज, पेंपलेट्स और टी-शर्ट्स बांटने वाले थे जिसके चलते यह कानूनी कार्रवाई की गई। छापे के करीब एक घंटे बाद वाराणसी के डीएम प्रांजल यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जब्त सामग्री को रिलीज करने का फैसला किया।
प्रशासन का कहना है कि जब चुनाव प्रचार का समय खत्म हो चुका है, ऐसे में प्रचार- सामग्री की आवाजाही सही नहीं है। उधर, भाजपा कार्यकताओं ने चुनाव पर्यवेक्षक टीम का कड़ा विरोध किया है। बीजेपी नेताओं ने इसे पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बताया है। गौरतलब है कि बीजेपी पिछले दिनों से वाराणसी के चुनाव अधिकारी पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगा रही है। रिटर्निंग ऑफिसर को हटाए जाने की मांग को लेकर बीजेपी नेताओं ने धरना भी दिया था।