Published On:Wednesday, May 21, 2014
Posted by NJFI media
वैश्विक बाजार में कमजोर रुख से सेंसेक्स गिरा
मुंबई: वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच कारोबारियों एवं निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली किए जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में करीब 47 अंक कमजोर हो गया।बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले चार सत्रों के दौरान 562 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 46.88 अंक अथवा 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 24,330.00 अंक पर आ गया।
इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 12.80 अंक अथवा 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 7,262.70 अंक पर आ गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच कारोबारियों एवं निवेशकों की ओर से तेल एवं गैस, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, बैकिंग क्षेत्रों के शेयरों की मुनाफावसूली किए जाने से सूचकांक में गिरावट आई।

