Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Wednesday, May 14, 2014
Posted by NJFI media

ओबामा को मारने की साजिश रचने वाले को मौत की सजा

सियुक फॉल्स। एक अमेरिकी ज्यूरी ने एक महिला की हत्या में दोषी पाए गए व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई है। उसने राष्ट्रपति बराक ओबामा को मारने की साजिश के तहत महिला की हत्या की थी।
सुनवाई के दौरान मंगलवार को एक ज्यूरी ने सर्वसम्मति से 44 वर्षीय जेम्स मैक्वे को मौत की सजा सुनाई है। यदि ज्यूरी का फैसला आम सहमति से नहीं होता तो मैक्वे को बगैर पैरोल के आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा सकती थी। मैक्वे ने वर्ष 2011 में 75 वर्षीय मेबेल शीन की चाकू गोदकर हत्या करने का अपराध स्वीकार किया। हालांकि वह मानसिक रूप से बीमार है।
मैक्वे ने कहा कि उसने शीन की हत्या करने के बाद उसकी कार चुनाई थी। क्योंकि वह वाशिंगटन जाकर राष्ट्रपति की हत्या करना चाहता था। उसे विस्कांसिन के मेडिसन में गिरफ्तार किया गया था। सुनवाई के दौरान शीन के परिजनों ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया था। जबकि अभियोजकों, मैक्वे और उसके वकीलों ने भी कोई टिप्पणी नहीं की। मैक्वे की सजा की दक्षिण डकोटा सुप्रीम कोर्ट में स्वत: समीक्षा होगी।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 5:23 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 5:23 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "ओबामा को मारने की साजिश रचने वाले को मौत की सजा"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter