Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Wednesday, May 14, 2014
Posted by NJFI media

मोदी को PM नहीं बनने देना है इन 10 नेताओं का मकसद

मोदी को PM नहीं बनने देना है इन 10 नेताओं का मकसद
नई दिल्‍ली. लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और अब बस नतीजों का इंतजार है। तमाम एग्जिट पोल की मानें तो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत आसानी से हासिल कर लेगा। हालांकि, मोदी की राह इतनी आसान नहीं, जितनी दिख रही है। भारतीय राजनीति में ऐसे कई धुरंधर हैं, जो मोदी का रास्‍ता रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे।


'मोदी को पीएम बनने से रोकना चाहते हैं कुछ लोग' वहीं, बिहार बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादास्‍पद बयान दिया है। उन्‍होंने कहा , 'नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने में कुछ लोग बाधा उत्‍पन्‍न कर रहे हैं। ये लोग पाकिस्‍तान परस्त है, आतंकवाद परस्‍त हैं और इनका राजनीतिक मक्‍का मदीना पाकिस्‍तान है। इन्‍हें देश से बाहर भेज देना चाहिए।' गिरिराज इससे पहले भी एक रैली में विवादास्‍पद बयान दे चुके हैं। उस वक्‍त उन्‍होंने कहा था कि मोदी का विरोध करने वालों को पाकिस्‍तान भेज देना चाहिए।
गिरिराज के इस बयान पर विरोधी पार्टियों ने तीखी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। कांग्रेस नेता राशिद अल्‍वी ने कहा किबीजेपी नेताओं को हर चीज में धर्म ही नजर आता है। वहीं, जेडीयू के अली अनवर ने कहा कि गिरिराज सिंह ने जो भी कहा, वो मुसलमानों के प्रति बीजेपी और आरएसएस की सोच है। वहीं, सपा नेता शाहिद सिद्दीकी ने कहा है कि गिरिराज सिंह जैसे लोग नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े शत्रु हैं। शाहिद के मुताबिक, गिरिराज के बयान ने पहले भी बीजेपी को बिहार में नुकसान पहुंचाया था और उन्‍होंने अब फिर से वही किया है। वहीं, गिरिराज ने कहा है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ के पेश किया गया।

राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी की कमान पूरी तरह अपने हाथ में रखी। इन चुनावों में लड़ाई भी स्पष्ट तौर पर कांग्रेस और भाजपा के बीच ही थी, तो निश्चित तौर पर कांग्रेस और राहुल गांधी कतई नहीं चाहेंगे कि भाजपा या मोदी सरकार बनाने में कामयाब हो जाएं। राहुल गांधी ने तीसरे मोर्चे की सरकार बनने की संभावना पर समर्थन न देने की बात भले ही कही है, लेकिन अतीत में यह पार्टी ऐसा करती आई है। इसके अलावा, पूरे चुनावी कैंपेन में बीजेपी के पीएम पद के प्रत्‍याशी नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को खास तौर पर निशाना बनाया। ऐसा करके मोदी ने खुद राहुल को अपना सीधा प्रतिद्वंद्वी बना लिया है। ऐसे में राहुल मोदी को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे, यह मानने में कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 5:24 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 5:24 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "मोदी को PM नहीं बनने देना है इन 10 नेताओं का मकसद"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter