Published On:Tuesday, June 24, 2014
Posted by NJFI media
संयुक्त राष्ट्र। इराक में आइएसआइएस और सहायक संगठनों की आतंकी कार्रवाई में सिर्फ जून महीने में 1000 से अधिक लोग मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने यह जानकारी देते हुए अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाए जाने की वकालत की है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफेन ड्यूजेरिक ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में इराक में जारी आतंकी हिंसा में मारे गए लोगों की संख्या के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ जून में एक हजार से अधिक लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि निनेवेह, दियाला और सलाहल में ही हिंसा में 757 लोग मारे गए हैं और 600 लोग घायल हुए

