Published On:Tuesday, June 24, 2014
Posted by NJFI media
राजधानी एक्सप्रेस हादसे में पांच की मौत, बड़ा सवाल- कैसे कटी पटरी?
फोटो: दुर्घटना के बाद राजधानी एक्सप्रेस के पैसेंजर और मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल के कर्मचारी। पटना. नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12236 अप) छपरा-गोल्डनगंज स्टेशन के बीच पटरी से उतर गई। मंगलवार रात 2 बजकर 7 मिनट पर हुए इस हादसे में चार यात्री मौके पर ही मारे गए। एक यात्री बाद में इलाज के दौरान मर गया। नौ से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में एक नौ महीने की बच्ची भी है। रेल मंत्री सदानंद गौड़ा दुर्घटनास्थल के लिए निकल गए हैं। हादसे की वजह से कई गाडि़यों के रूट बदले गए हैं और कुछ रद्द भी की गई हैं। हादसा क्यों हुआ, इस बारे में अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं
