Published On:Thursday, June 26, 2014
Posted by NJFI media
नाइजीरिया के मॉल में विस्फोट, 21 लोगों की मौत
अबुजा। नाइजीरिया की राजधानी अबुजा के ईएमएबी प्लाजा मॉल में बुधवार को एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नाइजीरिया के राष्ट्रीय सूचना केंद्र के समन्वयक माइक ओमेरी ने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिल से आए थे और उन्होंने शॉपिंग मॉल के प्रवेश द्वार पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगा दिए, जिसके कारण हुए विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गई। ओमेरी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध हमलावर को मार गिराया, जबकि एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया।


