Published On:Thursday, June 26, 2014
Posted by NJFI media
भाजपा अध्यक्ष पद के लिए संघ ने लगाई शाह के नाम पर मुहर, 28 को हो सकता है ऐलान
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी अमित शाह का भाजपा अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि संघ ने भी शाह के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है और बजट सत्र से पहले 28 जून को इस बारे में औपचारिक ऐलान हो सकता है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मौजूदा भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बीच बैठक हुई थी जिसमें अमित शाह के नाम पर सहमति बनी थी। पार्टी को मजबूत करने के लिए सौंपी जाएगी शाह को कमान.


