Published On:Tuesday, June 24, 2014
Posted by NJFI media
बिहार में राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी: 4 की मौत, रेलवे ने जताई नक्सली साजिश की आशंका
पटना. नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस मंगलवार रात 2 बजकर 7 मिनट पर बिहार में छपरा के पास पटरी से उतर गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 9 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। रेलवे बोर्ड ने अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार ने हादसे में माओवादियों का हाथ होने की आशंका जताई है। हालांकि, छपरा के एसपी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (12236) छपरा-गोल्डनगंज स्टेशन के बीच पटरी से उतर गई। इंजन के अलावा ट्रेन की 11 बोगियां पटरी से उतरने की खबर है।
