Published On:Tuesday, June 24, 2014
Posted by NJFI media
कादरी के समर्थकों पर एफआईआर
एजेंसियां, लाहौर : पाकिस्तानी पुलिस ने मंगलवार को चर्चित धर्मगुरु ताहिर-उल-कादरी और उनके 1400 समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। कादरी और उनके समर्थकों पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानून तोड़ने का आरोप है। सोमवार को कादरी के प्लेन को सुरक्षा कारणों के कारण इस्लामाबाद से लाहौर की तरफ मोड़ दिया गया था। इसके बाद कादरी के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई जिसमें कादरी की पार्टी के 40 कार्यकर्ता और 70 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।
