Published On:Thursday, June 26, 2014
Posted by NJFI media
इंडिगो के विमान की विंडशील्ड में दरार
भुवनेश्वर से विशाखापत्तनम के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान में सवार 125 यात्री आज उस समय बाल बाल बच गए जब इसके कॉकपिट के विंडशील्ड में बर्फ के टुकड़ों की टक्कर से दरार पड़ गई. हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि विमान को यहां सुरक्षित उतार लिया गया और सभी यात्री महफूज हैं. एयरलाइन ने बाद में एक विज्ञप्ति में कहा कि भुवनेश्वर से विशाखापत्तनम के लिए उड़ान संख्या 6ई-512 दोपहर 1 बजकर 33 मिनट में भुवनेश्वर से 125 यात्रियों के साथ रवाना हुई थी. विशाखापत्तनम पहुंचने से 20 मिनट पहले परिचालन नियंत्रण को कैप्टन का संदेश मिला कि विंडशील्ड की बाहरी परत में दरार आ गई है


