Published On:Thursday, June 26, 2014
Posted by NJFI media
अमित शाह के खिलाफ मामले की सुनवाई कर रहे सीबीआई जज का तबादला
मुंबई: सोहराबुद्दीन शेख और तुलसी प्रजापति के फर्जी मुठभेड़ मामले की सुनवाई कर रहे विशेष सीबीआई न्यायाधीश का बुधवार को तबादला कर दिया गया, जिसके बाद अदालत ने आरोप मुक्त करने की भाजपा नेता अमित शाह की याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी। विशेष सीबीआई न्यायाधीश जेटी उत्पत का तबादला पुणे हो गया। इसके बाद अदालत ने 2 जुलाई तक सुनवाई स्थगित कर दी। संयोगवश, पिछले हफ्ते न्यायाधीश ने शाह के वकील को फटकार लगाई थी कि उसने कोई कारण बताए बिना छूट आवेदन दाखिल किया है। न्यायाधीश उत्पत ने कहा था, 'हर बार बिना कोई कारण बताए आप यह छूट आवेदन देते हैं।


