Published On:Friday, June 6, 2014
Posted by NJFI media
पोर्न फिल्मों से तौबा!सनी
मुंबई: पोर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री से बनी सनी लियोन ने रिएलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ इंडियन एंटरटेमेंट दुनिया में एंट्री की। लेकिन लगता है सनी अब अपनी पोर्न इमेज से छुटकारा पाना चाहती हैं।
तभी मीडिया से बात करते हुए सनी ने कहा, “देखिए, जो मेरा अतीत है उसे तो मैं बदल नहीं सकती, लेकिन मैं पूरी कोशिश कर रही हूं कि मेरे प्रति लोगों का रवैया बदले। मैं नहीं चाहती कि अब पोर्न स्टार के रूप में पहचानी जाऊं।”
सनी लियोन ने कहा, “मैं बिग बॉस करने से पहले एडल्ट फ़िल्में करना छोड़ चुकी हूं। अब मैं कभी भी कोई पोर्न फ़िल्म नहीं करूंगी।”


