Published On:Friday, June 6, 2014
Posted by NJFI media
शिल्पा शेट्टी भी करेंगी आंखें दान
शिरडी: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक सामाजिक संगठन यशवंत सामाजिक प्रतिष्ठान के माध्यम से आँखें दान करने का फार्म भरा है।
गुरुवार को अहमदनगर जिले के सोनाई गांव में प्रसिद्ध मंदिर’शानी शिगनापुर’ की यात्रा के दौरान 38 वर्षीय अभिनेत्री ने यह फार्म भरा।इससे पहले दिन में, शिल्पा ने पति राज कुंद्रा और पिता सुरेंद्र शेट्टी के साथ शिरडी में प्रसिद्ध साई बाबा के मंदिर में दर्शन किए। इस मौके शिल्पा ने मीडिया से बातचीत करते कहा ” मरने के बाद मेरी आंखों का मुझे कोई लाभ नहीं होगा इसलिए मेरी अाखों से कोई अोर देखे जिससे मुझे खुशी और संतुष्टि मिलेगी।,”
बता दें कि इससे पहले शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी ने भी इसी संगठन के माध्यम से अपनी आंखें दान करने का फैसला लिया है।


