Published On:Friday, June 6, 2014
Posted by NJFI media
यारियां’ की अभिनेत्री से हुई लूटपाट
बैंकाक: फिल्म ‘यारियां’ से फेम में आई अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह से बैंकाक में कुछ लुटेरों ने लुटपाट की। यह घटना तब हुई जब वह अपने दोस्तों के साथ जा रही थी। एक बाइक पर सवार 2 लुटेरों ने उन्हें सिगनल देकर रोका अौर रकुल का पर्स छिन लिया।
एक साक्षात्कार में अभिनेत्री रकुल ने बताया कि उनके पर्स में दो मोबाइल फोन, एक कैमरा, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, 60,000 रुपए की नकदी और ग्रीन कार्ड था। इस घटना के बाद अभिनेत्री ने तुरंत एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।


