Published On:Thursday, June 26, 2014
Posted by NJFI media
शाहरुख खान का ड्राइवर नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार
दिल्ली. शाहरुख खान के ड्राइवर को एक नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर राजेंद्र गौतम उर्फ पिंटू मिश्रा ने जिस लड़की के साथ दुष्कर्म किया है वह अभिनेत्री संगीता बिजलानी की नौकरानी है। राजेंद्र ने उसे किसी अच्छी जगह काम दिलाने का झांसा देकर उससे रेप किया। पीडि़ता की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार किया था और गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। शाहरुख के बच्चों को स्कूल ले जाता है राजेंद्र. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राजेंद्र मुंबई में साकीनाका का निवासी है।


