Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

एंटीवायरस कम्पनी ने कहा है कि एबोला वायरस कंप्यूटर के लिए भी खतरनाक हो सकता है |

Posted by njfimpnews | Monday, August 18, 2014 | Posted in


भारत ने पाकिस्तान के साथ सचिव स्तर की बैठक रद्द की

Posted by njfimpnews | | Posted in


दिग्विजय सिंह का मोहन भागवत को जवाब- इस देश में अब हिटलर की संख्या 2 हो गयी है

Posted by njfimpnews | | Posted in


सेंसर बोर्ड के सीईओ राकेश कुमार को रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार

Posted by njfimpnews | | Posted in



फूलन देवी की हत्या के मामले में दोषी शेर सिंह राणा को कोर्ट से राहत, उम्रकैद की सजा सुनाई गई

Posted by njfimpnews | Thursday, August 14, 2014 | Posted in


जलपरी हकीकत या फिर कुछ और???

Posted by njfimpnews | Wednesday, August 13, 2014 | Posted in

पाकिस्तान के कराची बंदरगाह से कुछ ही दुरी पर मछुवारे के जाल में फंसी यह जलपरी, जाँच का विषय बन गयी है |

स्वतंत्रता दिवस पर NJFI परिवार की तरफ से सभी को हार्दिक हार्दिक शुभकामनायें

Posted by njfimpnews | | Posted in


मायावती ने मुलायम सिंह यादव के इरादे पे पानी फेरा

Posted by njfimpnews | | Posted in

मायावती ने मुलायम की दोस्ती के हाथ को थामने से साफ इंकार कर दिया है | मायावती ने कहा है कि मुझे सत्ता की भूख नहीं, मेरी इज्जत प्यारी है |

सरकार ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से छीने अधिकार

Posted by njfimpnews | | Posted in

गृहमंत्री राजनाथ सिंह अब किसी अधिकारी का ट्रासफर नहीं कर कर पाएंगे और न ही कही नियुक्ति कर पाएंगे , सरकार ने उनसे ये अधिकार वापस ले लिए है |

बाबा रामदेव पर इनाम घोषित

Posted by njfimpnews | | Posted in

कांग्रेस ने बाबा रामदेव को खोजकर लाने वाले को टमाटर इनाम में देने का वादा किया है कांग्रेस का कहना है कि ये वही बाबा रामदेव है जो चुनाव के समय कालाधन, भ्रष्टाचार पर बहुत बात कर रहे थे अब क्यों ख़ामोश है |

जजों की नियुक्ति आयोग के हवाले

Posted by njfimpnews | | Posted in

संसद में जजों की नियुक्ति का विधेयक पास हो गया है अब जजों की नियुक्ति आयोग करेगा, आयोग में 6 सदस्य होंगे अध्यक्ष को मिलाकर|
1. भारत के मुख्य न्यायाधीश इस आयोग के अध्यक्ष होंगे
2. भारत के कानून मंत्री इस आयोग के पदेन सदस्य
3. सर्वोच्य न्यायालय के 2 वरिष्ठ न्यायाधीश सदस्य होंगे
4. दो प्रबुद्ध नागरिक इसके सदस्य होंगे, जिनका चयन भारत के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री और लोकसभा में नेता विपक्ष वाली तीन सदस्यीय समिति करेगी. 
नोट- यदि लोकसभा में नेता विपक्ष नहीं होगा तो सबसे बड़े विपक्षी दल का नेता चयन समिति में होगा.

पेप्सी कोकाकोला इत्यादि पेय पदार्थो में HIV एड्स के कड़ होने की संभावना

Posted by njfimpnews | | Posted in

पेप्सी कोकाकोला इत्यादि कोल्डड्रिंक बनाने वाली कंपनी के किसी एड्स रोगी कर्मचारी ने अपना खून मिला दिया है, ये हकीकत है या अफवाह, जाँच के बाद ही पता चलेगा |

सदभावना रेली

Posted by njfimpnews | Wednesday, July 9, 2014 | Posted in

जिला रायसेन में समाज के बुद्धिजीवी लोगो ने सदभावना रेली निकालकर एकता का परिचय दिया है, इसमें सभी धर्मं को मानने वाले लोग शामिल हुए

UP: बारिश की वजह से पुल बहा

Posted by njfimpnews | | Posted in

लोनी नदी पर बना पुल जो लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग पर है, तेज बारिश की वजह से बह गया जिस वजह से बस हवा में लटक गई|

भाजपा अध्‍यक्ष पद के लिए संघ ने लगाई शाह के नाम पर मुहर, 28 को हो सकता है ऐलान

Posted by njfimpnews | Thursday, June 26, 2014 | Posted in

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी अमित शाह का भाजपा अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि संघ ने भी शाह के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है और बजट सत्र से पहले 28 जून को इस बारे में औपचारिक ऐलान हो सकता है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मौजूदा भाजपा अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह, वित्‍त मंत्री अरुण जेटली और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बीच बैठक हुई थी जिसमें अमित शाह के नाम पर सहमति बनी थी। पार्टी को मजबूत करने के लिए सौंपी जाएगी शाह को कमान.

आपातकाल के दौरान जेल में रहे लोगों को सम्मानित करेंगे जेटली

Posted by njfimpnews | | Posted in


शाहरुख खान का ड्राइवर नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार

Posted by njfimpnews | | Posted in

दिल्‍ली. शाहरुख खान के ड्राइवर को एक नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर राजेंद्र गौतम उर्फ पिंटू मिश्रा ने जिस लड़की के साथ दुष्‍कर्म किया है वह अभिनेत्री संगीता बिजलानी की नौकरानी है। राजेंद्र ने उसे किसी अच्‍छी जगह काम दिलाने का झांसा देकर उससे रेप किया। पीडि़ता की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार किया था और गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। शाहरुख के बच्‍चों को स्‍कूल ले जाता है राजेंद्र. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राजेंद्र मुंबई में साकीनाका का निवासी है।


सांसदों ने चुना तो पीएम बनूंगा, अच्छी लड़की मिलने पर शादी भी करूंगा: राहुल

Posted by Anonymous | Sunday, April 13, 2014 | Posted in

नई दिल्ली. कांग्रेस उपाध्यक्ष और प्रधानमंत्री पद के अघोषित दावेदार राहुल गांधी ने एक न्यूज चैनल से बेहद खास बातचीत की जिसमें राहुल ने मोदी से लेकर भ्रष्टाचार जैसे अहम मुद्दे, गुजरात मॉडल से लेकर चुनावी रुझानों तक बातचीत की. उन्होंने न्यूज चैनल को हिंदी में दिए इंटरव्यू में कहा-
PM चुनेंगे तो जिम्मेदारी से नहीं हटने वाला
क्या वो प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं? सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि अगर संविधान पढ़ा जाए तो संविधान में लिखा है कि प्रधानमंत्री को एमपी चुनेंगे और जो आजकल हो रहा है प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी को लेकर, ये सही मायने में संवैधानिक चीज नहीं है. संवैधानिक चीज ये होगी जब इलेक्शन होगा, तब हमारे एमपी प्रधानमंत्री चुनेंगे और अगर हमारे सांसद मुझे चुनेंगे तो मैं अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटने वाला नहीं हूं.
राहुल गांदी ने नरेंद्र मोदी की दावेदारी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मेरी सोच है कि हिंदुस्तान की जनता की इज्जत करनी चाहिए तो अगर मैं कहूं कि मैं हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री बनना चाहता हूं या बन गया तो उनकी इज्जत नहीं होगी. मैं एक प्रकार से नौकर हूं, हिंदुस्तान का नौकर हूं और मैं अपनी जनता के लिए काम करता हूं.
अडाणी को दे दी जमीन
मोदी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने अडाणी समूह को वड़ोदरा जितने बड़े क्षेत्रफल के बराबर जमीन कौडिय़ों के भाव दी गई है. राहुल ने कहा कि अडाणी समूह को इतनी लंबी तटरेखा दी गई है जो मुंबई की तटरेखा के बराबर है. यह पूछे जाने पर किया वह अडाणी समूह की तरफ इशारा कर रहे हैं, इस पर राहुल ने कहा कि वह किसी का नाम नहीं लेना चाहेंगे. वड़ोदरा का क्षेत्रफल 149 वर्ग किलोमीटर है और मुंबई तटरेखा 167 किलोमीटर लंबी है.
गुजरात मॉडल पर बोले राहुल
इंटरव्यू के दौरान राहुल ने कहा, जब गुजरात विकसित हुआ तो लघु उद्योगों के कारण हुआ, अमूल जैसे आंदोलनों और उसकी मजबूती के कारण हुआ. अब आप जिस गुजरात मॉडल को देखते हैं, उसमें एक उद्योगपति का कारोबार, 3000 करोड़ रुपए से बढ़कर 40,000 करोड़ रुपए तक बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि मोदी का आर्थिक मॉडल यह है कि राज्य का पूरा धन दो-तीन लोगों को दे दो. ताकि वहां ‘ट्रिकल डाउन’ प्रभाव हो. ‘ट्रिकल डाउन’ प्रभाव अमेरिका में भी दिखा पर जल्द ही उसकी असलियत सामने आ गई. यह मानसिकता देश के लिए खतरनाक है. मैं ऐसी मानसिकता के खिलाफ लड़ता रहा हूं.
UPA सरकार ने बेहतर काम किया
राहुल ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाली यूपीए सरकार ने भाजपा नीत एनडीए से बेहतर काम किया है. बेशक, वैश्विक मंदी की वजह से वृद्धि में थोड़ी मंदी जरूर आई. यूपीए सरकार के कार्यक्रम एवं उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, हकीकत यह है कि हम 10 साल सत्ता में रहे.....ऐसे में सत्ता विरोधी माहौल थोड़ा-बहुत तो होता ही है.
चुनाव प्रचार व्यक्तिगत स्तर पर
यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव प्रचार नेताओं के व्यक्तिगत स्तर पर आ गया है, राहुल ने कहा कि निजी हमलों में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है और मैं ऐसा नहीं करता. राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी एक व्यक्ति हैं. उनके अपने मुद्दे हैं. मुझे उनसे कोई लेना-देना नहीं. पर वह एक विचारधारा की नुमाइंदगी करते हैं. यह विचारधारा एक भारतीय को दूसरे भारतीय से लड़ाती है. मेरी लड़ाई इस विचारधारा के खिलाफ है.
भ्रष्टाचार
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राहुल ने कहा कि यह एक ‘‘वास्तविकता’’ है पर इससे मुकाबले के लिए बातें बंद कर एक संस्थागत खाका तैयार कर इसके खिलाफ लड़ाई लडऩे की जरूरत है. राहुल ने कहा कि यूपीए सरकार और वह खुद आरटीआई, लोकपाल, भूमि अधिग्रहण विधेयक एवं मनरेगा के जरिए इस दिशा में काम करते रहे हैं. इस मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि उसके घोषणापत्र में भ्रष्टाचार पर बात की गई है पर मुझे एक लाइन दिखा दीजिए जिसमें यह लिखा हो कि वह इससे मुकाबले के लिए क्या करेंगे.....बातें बनाना एक बात है, कुछ करके दिखाना दूसरी बात. राहुल ने कहा, वास्तविकता में भ्रष्टाचार से मुकाबला एक लंबी लड़ाई है. मैं यह लड़ाई लड़ रहा हूं और लड़ता रहूंगा.
मीडिया में प्रचार मामले में भाजपा आगे
राहुल ने स्वीकार किया कि मीडिया में प्रचार के मामले में कांग्रेस भाजपा को टक्कर नहीं दे रही है पर वह असल काम करने में यकीन रखते हैं. भारत के भविष्य को आशावादी करार देते हुए राहुल ने कहा कि देश की अच्छी प्रगति हो रही है और यदि हम प्यार से काम करें तो हम चीन को पीछे छोड़ देंगे. पर यदि हम लड़ेंगे तो वृद्धि रूक जाएगी.
मोदी पर साधा निशाना
मोदी को निशाने पर लेते हुए राहुल ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार कहते हैं, सारे फैसले करने का काम उन पर छोड़ देना चाहिए और वह चौकीदार बनेंगे. इसकी तुलना अपने मॉडल से करते हुए राहुल ने प्राइमरी प्रणाली के जरिए उम्मीदवारों को चुनने की प्रक्रिया के बारे में बताया. जब राहुल से कहा गया कि गुजरात में प्राइमरी प्रणाली के तहत चुने गए एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया तो उन्होंने कहा कि एक गड़बड़ी से पूरे विचार को खारिज नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रणाली पर आधारित उनके इस विचार ने कार्यकर्त्ताओं में जोश भर दिया है.
मेड इन इंडिया हो
राहुल ने अपनी सरकार के काम को सराहते हुए भविष्य के भारत का तानाबाना भी पेश किया. उन्‍होंने कहा, हम मैनिफेक्‍चरिंग कॉरिडोर की बात कर रहे हैं, दिल्‍ली से लेकर मुंबई, मुंबई से लेकर चेन्‍नई, चेन्‍नई से बैंगलोर, दिल्‍ली से कोलकाता. हम एक मैनिफेक्‍चरिंग बैकबोन बना रहे हैं. बिजली-पानी, पूरा इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर, पूरा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर. इसके लिए हमने जापान से साथ गठजोड़ किया है. इससे लोगों को करोड़ों रोजगार मिलेंगे. मैं अपने भाषणों में कहता हूं, आजकल मेड इन चाइना होता है, हम चाहते हैं कि मेड इन इंडिया हो.
शायद मोदी के इंडिया फर्स्ट के नारे के लिए ये राहुल का जवाब था- मेड इन इंडिया. इंडिया में जब उत्पादन बढे़गा तो रोजगार के अवसर भी बढेंगे और खुशहाली भी. उम्मीद जगाने और उम्मीद लगाने के बीच राहुल खुद भी जानते और मानते हैं कि उन्हें दो मोर्चों पर लड़ना है- नरेंद्र मोदी के साथ साथ एंटी इंकम्बेंसी से भी.
अभद्र भाषा पर बोले राहुल
समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा अभद्र भाषा के इस्तेमाल के बारे में राहुल ने कहा, किसी भी प्रकार का चरमपंथ खतरनाक है और हम उत्तर प्रदेश में सपा के खिलाफ लड़ रहे हैं.
सही लड़की का इंतजार
शादी के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने कहा कि वह अच्छी लड़की मिलने पर शादी कर लेंगे. उन्होंने कहा शादी किस्मत का मामला है.

मंदिर के वादे पर हमलावर हुए दिग्विजय, कांग्रेस ने भाजपा को आयोग में घसीटा

Posted by Anonymous | Monday, April 7, 2014 | Posted in


नई दिल्‍ली.  भाजपा ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। एक तरफ जहां अयोध्‍या में राम मंदिर का मुद्दा घोषणापत्र (पूरा घोषणापत्र पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें) से अछूता नहीं रह सका वहीं इसमें विकास और समाज के सभी वर्गों के कल्‍याण से जुड़ी कई बातें की गई हैं। लेकिन, राम मंदिर मुद्दे को घोषणापत्र में शामिल करने को लेकर पार्टी चारों ओर से घिर गई है। कांग्रेस समते सभी विरोधी दल बीजेपी पर जमकर हमले बोल रहे हैं। राम मंदिर मुददे को घोषणापत्र में शामिल किए जाने से खफा कांग्रेस ने चुनाव आयोग से बीजेपी की शिकायत भी की है। 
राम मंदिर को लेकर कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना 
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बीजेपी पर राम के नाम की गलत राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस मुद्दे के सहारे केवल वोट मांगना चाहती है, उनका राम मंदिर बनाने का इरादा नहीं है।
 
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी की राम के प्रति निष्ठा नहीं है। वह राम के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कोबरा पोस्ट के हवाले से कहा, 'बीजेपी नेता पहले भी यह कहते रहे हैं जब तक इस मसले पर कुछ हिंदू नहीं मरेंगे, तब तक मंदिर नहीं बनेगा। इन्होंने 2004 में कहा था कि मंदिर बनाया जाएगा लेकिन बाद में इन्होंने मंदिंर की बात करना ही छोड़ दिया।'
 
मोदी की बात नहीं सुनी गई
माना जा रहा है कि राम मंदिर मुद्दे पर पार्टी में नरेंद्र मोदी की बात नहीं सुनी गई है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि मोदी चाहते थे कि इस बार के घोषणापत्र में मंदिर मुद्दे को शामिल नहीं किया जाए और सारा जोर विकास पर ही हो। लेकिन मुरली मनोहर जोशी इसके खिलाफ थे और वह मंदिर मुद्दे को किसी भी हाल में घोषणापत्र में लाना चाहते थे। अब जब यह मुद्दा शामिल है तो निश्चित तौर पर जोशी की ही चली है, मोदी की नहीं।
उधर, पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राम मंदिर उनकी पार्टी का मूल मुद्दा है और इसे वह छोड़ने वाले नहीं है। वह संवैधानिक तरीके से मंदिर बनाएंगे। 
 

भाजपा बड़ी-बड़ी बातें करने में माहिर: सोनिया गांधी

Posted by Anonymous | Sunday, March 30, 2014 | Posted in


भाजपा पर प्रहार तेज करते हुए संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि विपक्षी दल बस बड़ी-बड़ी बातें करता है और नफरत की राजनीति में यकीन करता है।

सोनिया ने यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश की गंगा-जमुना संस्कृति मजबूत की है, लेकिन भाजपा देश को कमजोर करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि विपक्ष खासकर भाजपा पूरे देश में घूम घूमकर बड़ी बड़ी बातें कर रही है और जब केंद्र में उसकी सरकार थी, तब उसने क्या किया उसकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।

उन्होंने कहा कि हमने 2009 के घोषणापत्र में जो भी वादे किए थे, सारे पूरे किए। हम 2014 के घोषणापत्र के मामले में भी यही करेंगे और उसके लिए हमें आपका समर्थन चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम झूठे वादे नहीं करते। हम जो वादे करते हैं, उसे पूरा करते हैं। कांग्रेस हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले असम और अन्य स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता देश के लिए बलिदान देते रहे और आजादी के बाद कांग्रेस ही राष्ट्रनिर्माण में लगी रही।
सोनिया ने आरोप लगाया कि तब भाजपा और अन्य कहां थे आजादी से पहले और उसके बाद विपक्ष का कहीं कोई निशान ही नहीं था। वे बस देश को बांटने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की गंगा-जमुना संस्कृति को मजबूत किया है लेकिन भाजपा उसे मजबूत करने के बजाय देश को कमजोर करने पर तुली है।

उन्होंने लोगों से विपक्ष के झूठे वादों के झांसे में नहीं आने बल्कि अपने विवेक का इस्तेमाल कर कांग्रेस के समर्थन में निर्णय लेने तथा उसके उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की।

संप्रग अध्यक्ष ने कहा कि कथनी और करनी में काफी अंतर है। पूर्वोत्तर के लोग असली राष्ट्रवाद जानते हैं, आशा है कि आप उनके झांसे में नहीं आएंगे जो बस राष्ट्रवाद का ढ़ोल पीटते हैं। भाजपा पर निशाना साधते उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश के लिए अपना खून बहाया और बलिदान दिया है। दूसरी तरफ, ऐसा दल है जिसने बस देश को बांटा है।

केंद्र की संप्रग सरकार और असम की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पिछड़े और समाज के दबे कुचले वर्गों के कल्याण में विश्वास करती है।

सोनिया ने कहा कि आरटीआई, मनरेगा, काम का अधिकार, भोजन सुरक्षा कानून और अन्य योजनाएं अब कानून के अंतर्गत अधिकार बन गयी हैं, जबकि शैक्षणिक सुविधाएं तथा आदिवासी कल्याण योजनाएं यह सुनिश्चित करने के लिए कदम हैं कि सभी लोग सम्मान और मर्यादा की जिंदगी जी सके। उन्होंने कहा कि असम में मुख्यमंत्री तरूण गोगोई पिछले 13 सालों से अहर्निश विकास में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं जानती हूं कि आप बाढ़ के दौरान कैसी मुसीबत में होते हैं और सरकार ने इस समस्या के हल के लिए कई बाढ़ प्रबंधन योजनाएं शुरू की हैं। डिकरोंग, धेजाजी और मजुली में अच्छा काम हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने आवास का वादा किया था और हम काफी हद तक उसे लागू करने में सफल रहे।

उन्होंने कहा कि हमने वद्ध, विधवाओं और विकलांगों के लिए मर्यादापूर्ण जीवन का भी वादा किया जिसे पूरा करने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter