Published On:Tuesday, June 24, 2014
Posted by NJFI media
यूक्रेन की सेना का कहना है कि देश के पूर्वी इलाक़े में रूस समर्थक विद्रोहियों ने उसके एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है. हेलीकॉप्टर में सवार सभी नौ लोग मारे गए हैं. यूक्रेन की सेना का कहना है कि यह एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर था जिसका इस्तेमाल सैन्य परिवहन के लिए किया जाता है. इस हेलीकॉप्टर को एक रॉकेट से तब निशाना बनाया गया जब इसने विद्रोहियों के क़ब्ज़े वाले स्लोवियांस्क शहर के बाहरी इलाक़े से उड़ान भरी ही थी. यूक्रेन की सेना के इस दावे पर विद्रोहियों ने सार्वजनिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

