Published On:Tuesday, June 24, 2014
Posted by NJFI media
कुर्द पीएम ने जॉन केरी को दिखाया आईना
बगदाद। इराकी सेना और आतंकियों के बीच जारी घमासान के बीच स्वायत्त कुर्द शासित क्षेत्र पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री जान केरी ने कुर्द नेताओं से बिखरने की कगार पर खड़े इराक को बचाने की अपील की, लेकिन वह बेअसर साबित होती दिख रही है। कुर्दिस्तान के प्रधानमंत्री ने उन्हें नई सच्चाई का हवाला देते हुए कोई आश्वासन देने से इन्कार कर दिया। इस बीच, इराकी सेना ने अलग-अलग हवाई हमले कर 64 आतंकियों को मार गिराया। इराक संकट का हल खोजने के लिए मध्य पूर्व की यात्रा पर निकले अमेरिकी विदेश मंत्री बगदाद में एक दिन बिताने के बाद मंगलवाको स्वायत्त कुर्द शासित क्षेत्र पहुंचे।र

