Published On:Sunday, July 13, 2014
Posted by NJFI media
क्या केवल दो ही होटल फैला रहे थे नगर में संक्रामक बिमारी
एन.जे.एफ.अंई.छत्तीसगढ़/सरगुजा/अम्बिकापुर -प्रदेश में बढ़ रहे पीलिया सहित अन्य संक्रामक बिमारियों के फैलने की वजह से शासन से दिशा निर्देश प्राप्त होने के बाद अम्बिकापुर खाद्य और औषधी विभाग ने बिते साप्ताह संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए नगर के मात्र दो होटलों पर दबिश देकर कार्यवाही करने का कोरम पूरा कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन किया।
ज्ञात हो कि नगर में ऐसे कई छोटे-बड़े होटल संचालित हैं जिनमें शायद ही साफ-सफाई पर कोई विशेष ध्यान दिया जाता हो। ऐसे में खाद्य और औषधी विभाग के द्वारा नगर के मात्र दो होटलों (मिश्रा होटल एवं दावत रेस्टोरेन्ट) पर दबिश देकर यह साबित करने की पूरी कोशिश की गई कि नगर में संक्रामक बिमारियों का फैलाव केवल इन्हीं दो होटलों के द्वारा किया जा रहा है। जबकि नगर में ऐसे भी कई ठेले-गुमटियां और होटल मौजूद हैं जिनमें बिकने वाले खाद्य सामग्री खुले में पड़े रहते हैं। जिनसे संक्रामक बिमारियों का फैलाव होने की संभावना बनी रहती है।
उक्त विभागों के द्वारा जबभी किसी प्रकार की कार्यवाही की जाती है तो विभाग केवल उन्हीं स्थानों पर दबिश देता है जहां उन्हें उचित सहयोग प्राप्त होने की संभावना नजर आती हो। नगर के बाकि अन्य प्रतिष्ठीत होटलों की तरह न तो उनकी गाडी का स्टेरिंग घूमता है और न ही अधिकारियों के कदम उस ओर बड़ने की हिम्मत जूटा पाते हैं।
विभाग के द्वारा जिन दो होटलों पर दबिश दी गई उन होटलों के आजू-बाजू में भी कई छोटे-बड़े होटल संचालित हैं मगर उनकी ओर न तो खाद्य अधिकारी श्री राठौर की नजर गई और न ही औषधी विभाग के डाॅ.सी.डी बाखला उनके बारे में सोचने की हिम्मत कर पाये। 0 अलख मिश्र 0


