Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से अमित शाह की शिकायत

Posted by Anonymous | Saturday, April 5, 2014 | Posted in

Image Loading
कांग्रेस ने शनिवार को चुनाव आयोग (ईसी) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमित शाह की शिकायत की। साथ ही कांग्रेस ने शाह पर समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस ने आज चुनाव आयोग से मोदी के करीबी सहयोगी अमित शाह के खिलाफ उनके भड़काऊ भाषणों को लेकर शिकायत की और मांग की कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के दंगा प्रभावित मुजफ्फरनगर में समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने पर अमित शाह को गिरफ्तार किया जाये और उनके चुनाव प्रचार करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाये।

पार्टी ने आचार संहिता के कथित उल्लंघन के लिए भाजपा और उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा, मोदी और अमित शाह घृणा और सांप्रदायिक विभाजन की राजनीति को दोहराने का प्रयास कर रहे हैं जैसा कि 2002 में गुजरात में हुआ था।

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अमित शाह ने कहा था कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आनी निश्चित है और अगर मोदी की सरकार आती है तो यह भी निश्चित है कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार नहीं बच पाएगी।

शाह शुक्रवार शाम को कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। यह बैठक गोपनीय थी। उधर, शाह के बयान पर सपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। यूपी में पहले चरण का मतदान 10 अप्रैल को होना है और उसका प्रचार अंतिम दौर में है। लिहाजा इस मुद्दे पर भाजपा और सपा की तकरार और बढ़ने के आसार हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार बिजनौर में शाह का आगमन टिकट वितरण को लेकर हुए डैमेज कंट्रोल के प्रयास और मोदी की रैली की तैयारी के तहत भी है। बैठक में उनके अलावा प्रदेश महामंत्री स्वतन्त्र देव, क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, अशोक कटारिया, डॉ. नवनीत गर्ग आदि भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि इसके पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी लखनऊ में हिन्दुस्तान से खास बातचीत में कहा था कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी तो यूपी की अखिलेश यादव सरकार समेत कुछ अन्य राज्य सरकारें गिर जाएंगी। अब अमित शाह ने भी कार्यकर्ताओं की बैठक में यही कहा है। राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि इसके जरिए भाजपा अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के साथ ही अपने वोटरों को भी संदेश देना चाहती है कि वे खुलकर वोट करें।

वहीं, शाह के बयान पर समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शुक्रवार रात जारी बयान में उन्होंने कहा कि भारत के संघीय ढांचे को खत्म करने का इरादा रखने वाले फासिस्ट मनोवृत्ति के लोग चुनाव बाद यूपी सरकार को भंग करने की धमकी दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सपा की बढ़ती लोकप्रियता से अमित शाह और भाजपा बौखला गए हैं। ये कभी भी इस स्थिति में नहीं पहुंच सकते कि सपा सरकार को भंग कर सकें। रामगोपाल ने कहा कि शाह की धमकी घोर निन्दनीय है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे भाजपा को चुनाव में करारी शिकस्त देकर उसके नेताओं के नापाक इरादों को नाकाम कर लोकतंत्र की रक्षा करें।

मीडिया शर्मनाक स्थिति में, दोषी स्वंय मीडिया

Posted by Anonymous | Monday, March 31, 2014 | Posted in ,

उज्जैन मीडियाा क रूख सदा ही आक्रामक निष्पक्ष, जन सामान्य इतिास सृजक, सत्य के प्रति समर्पित ही रहना चाहिए, किन्तु ऐसा नहीं ो रहा। इसका कारण, मीडिया पर पॅंूजीपतियों, उ़द्योगपतियों, कारपोरेट जगत धन खोर चहरों का एकाधिकार होना हैं मीडिया का विश्वास एडजेस्टमेंट हो गया है। नता, दल, सरकारों, माफिया समूहों आतंकी संगठनों व देशद्रोहियों भ्रष्टों तथा नौकरशाहां से हर प्रकार का एडजेस्ट मेंट उसका चरित्र हो गया ै। मीडिया, माइक आयडी पीआरओ लेटर व परिचय पत्र तक बेच रहा है। ई मीडिया ने तो मीडिया के शरीर में लाभ व धन के अनेक केंसर पैदा कर दिए। वर्तमान के मीडिया में मौलिक लेखन का अकाल भी स्पष्ट नजर आ रा है। मीडिया में गंभीरता सोच, ंिचतन निर्णय व संवेदनशीलता का अभाव हैं।
केजरीवाल ने मीडिया का अप्रिय व नग्न सत्य जनता के सामने प्रस्तुत किया हैं मीयिा का शरीर जला ममता ने भी मीडिया व उसके चरित्र की बखिया उघेडी। मीडिया का सिर झुका। मीडिया के अपराधें के प्रमाण भी विद्य़मान है उसके प्रसारण व प्रकाशन पेड न्यूज मीडिया की आत्मा बन गई है मोदी अंबानी व मोदी गेंग ने तो मीडिया की आत्मा व चरित्र तक खरीदा। 1 या 2 प्रतिशत मीडिया ही अपने संवाद धर्म का निर्वाहन कर रहा है एनजेएफआई तथा एनजेएफआई तो मीडिय के बहुआयामी रूप व स्वरूप अति पावन परिवेशी स्वरूप में होने का पक्षधर है। बिकाउ व एडजेस्ट छाप, धनखोर मीडिया देश, समाज व्यवस्था व संवाद पालिका पर महाकलंक है। उस कलंक पर जो पर्दा पडा था वह केजरीवाल व योगेन्द्र यादव ने हटाया है। 

चुनाव बाद बीजेपी के लोग ही मोदी को भगाएंगे`

Posted by Anonymous | Thursday, March 27, 2014 | Posted in

लखनऊ: केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि जिस तरह बाबरी विध्वंस कराने वाले भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी आज अपने हाल पर रो रहे हैं, ठीक वैसे ही गोधरा कांड के बाद गुजरात में दंगे करवाने वाले मोदी का हाल होगा। चुनाव के बाद भाजपा के लोग ही उन्हें भगाएंगे। 
बेनी ने कहा कि चुनाव के बाद मोदी जेल जाएंगे। साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा और सपा की आपसी साठगांठ से कराए गए दंगों के जरिये वोटों का ध्रुवीकरण कराने की योजना थी। वे दंगे उप्र में मोदी की अच्छी `एंट्री` कराने के लिये अंजाम दिए गए थे।
अपने आवास पर गुरुवार को कहा कि सरकार में अगर जरा भी नैतिकता बची है तो उसे इस्तीफा दे देना चाहिए, नहीं तो लोकसभा चुनाव के बाद वह अपने पापों के बोझ से गिर जाएगी।
नरेन्द्र मोदी पर हमले की साजिश के आरोप में गोरखपुर में दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किए जाने के बीच उन्होंने कहा कि गुजरात में दंगे कराने वाले मोदी को निशाने पर लिया जाना स्वाभाविक है।
इंडियन मुजाहिदीन द्वारा मोदी पर हमले की साजिश के दावों सम्बन्धी सवाल पर कहा कि मोदी ने गुजरात में दंगे कराए। अगर आप किसी को मारेंगे तो आपको भी निशाने पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में बाबरी विध्वंस के बाद ही आतंकवाद की घटनाएं शुरू हुईं हैं।
बेनी ने कहा कि भाजपा देश में आतंकवाद फैलाने की जड़ में है। हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार मोदी की पूरी सुरक्षा करेगी। उन्होंने कहा जिस तरह बाबरी विध्वंस कराने वाले भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी आज अपने हाल पर रो रहे हैं, ठीक वैसे ही गोधरा कांड के बाद गुजरात में दंगे करवाने वाले मोदी का हाल होगा। चुनाव के बाद भाजपा के लोग ही उन्हें भगाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद मोदी जेल जाएंगे।

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter