Posted by Anonymous | Monday, March 31, 2014 |
Posted in
khana,
Lucknow
उज्जैन मीडियाा क रूख सदा ही आक्रामक निष्पक्ष, जन सामान्य इतिास सृजक, सत्य के प्रति समर्पित ही रहना चाहिए, किन्तु ऐसा नहीं ो रहा। इसका कारण, मीडिया पर पॅंूजीपतियों, उ़द्योगपतियों, कारपोरेट जगत धन खोर चहरों का एकाधिकार होना हैं मीडिया का विश्वास एडजेस्टमेंट हो गया है। नता, दल, सरकारों, माफिया समूहों आतंकी संगठनों व देशद्रोहियों भ्रष्टों तथा नौकरशाहां से हर प्रकार का एडजेस्ट मेंट उसका चरित्र हो गया ै। मीडिया, माइक आयडी पीआरओ लेटर व परिचय पत्र तक बेच रहा है। ई मीडिया ने तो मीडिया के शरीर में लाभ व धन के अनेक केंसर पैदा कर दिए। वर्तमान के मीडिया में मौलिक लेखन का अकाल भी स्पष्ट नजर आ रा है। मीडिया में गंभीरता सोच, ंिचतन निर्णय व संवेदनशीलता का अभाव हैं।
केजरीवाल ने मीडिया का अप्रिय व नग्न सत्य जनता के सामने प्रस्तुत किया हैं मीयिा का शरीर जला ममता ने भी मीडिया व उसके चरित्र की बखिया उघेडी। मीडिया का सिर झुका। मीडिया के अपराधें के प्रमाण भी विद्य़मान है उसके प्रसारण व प्रकाशन पेड न्यूज मीडिया की आत्मा बन गई है मोदी अंबानी व मोदी गेंग ने तो मीडिया की आत्मा व चरित्र तक खरीदा। 1 या 2 प्रतिशत मीडिया ही अपने संवाद धर्म का निर्वाहन कर रहा है एनजेएफआई तथा एनजेएफआई तो मीडिय के बहुआयामी रूप व स्वरूप अति पावन परिवेशी स्वरूप में होने का पक्षधर है। बिकाउ व एडजेस्ट छाप, धनखोर मीडिया देश, समाज व्यवस्था व संवाद पालिका पर महाकलंक है। उस कलंक पर जो पर्दा पडा था वह केजरीवाल व योगेन्द्र यादव ने हटाया है।
Posted by Anonymous | Monday, January 27, 2014 |
Posted in
khana
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
1 कप बासमती चावल, 1 कप
हरी मटर के दाने, 1 प्याज, 1 तेजपत्ता, आधा टी स्पून जीरा, 1 मोटी इलायची,
3-4 लौंग, 3-4 काली मिर्च, 1 टे.स्पून बारीक कटा हरा धनिया, 1 टे.स्पून
तेल, नमक स्वादानुसार।
विधि :
बासमती चावल को पानी से धोकर आधे घंटे के लिये भिगो दें।
एक बर्तन में तेल गरम करें जब तेल गरम हो जाये तो उसमें मोटी इलायची, काली
मिर्च और लौंग डालकर भून लें। अब जीरा डालकर प्याज डाल दें। प्याज जब
गुलाबी हो जाये तो उसमें हरी मटर धोकर डाल दें। स्वादानुसार नमक डालकर 2 कप
पानी डाल दें।
अगर आप कुकर में बना रहे हैं तो 1 कप पानी ही डालें। खुले बर्तन में बनाने के लिए हम चावल की मात्रा से दुगुना पानी डालते हैं।
गर्मागर्म मटर पुलाव हरे धनिये से सजाकर, हरी चटनी और सलाद के साथ सर्व करें।
Posted by Anonymous | |
Posted in
khana
कितने लोगों के लिए : 5
सामग्री :
4 मध्यम आकार की प्याज,
1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर, 2 टी स्पून इटैलियन सीजनिंग, 1 अंडा, 1 कप
मैदा, 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर, 4 टे.स्पून सूजी, तलने के लिए तेल, नमक
स्वादानुसार।
सजाने के लिए - पार्सले
विधि :
एक बाउल में प्याज के गोल छल्ले डाल दें
उसमें आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 टी स्पून इटैलियन सीजनिंग, नमक और अंडा डालकर अच्छी तरह मिला लें।
एक प्लेट में मैदा डाल लें उसमें बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
नमक और बचा हुआ काली मिर्च पाउडर डाल दें बची हुई सीजनिंग और सूजी डालकर
अच्छी तरह मिला लें।
एक कड़ाही में तेल गरम करें।
प्याज को गोल छल्लों को मैदा वाले मिश्रण में लपेट कर गरम तेल में क्रिस्पी
होने तक तले। गर्मागर्म ऑनियन रिंग इटैलियन सीजनिंग और पार्सले से सजाकर
सर्व करें।
Posted by Unknown | Tuesday, January 14, 2014 |
Posted in
khana
यदि कभी घर में कोई खास सब्जी ना हो तो आप आलू टमाटर की सब्जी बना सकते हैं। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। तो चलिये आज आलू टमाटर की सब्जी बनाई जाए।
आवश्यक सामग्री:
- आलू - 300 ग्राम
- टमाटर - 200 ग्राम
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इंच लंबा टुकड़ा
- तेल - 1 टेबल स्पून
- हींग - 1 चुटकी
- जीरा - आधी छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनिया - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा
Posted by Anonymous | Friday, January 3, 2014 |
Posted in
khana
सामग्री :
1 कप कच्चा चावल, 1 कप उबला हुआ चावल, 1 कप कसा हुआ पनीर, 2 कटी हुई हरी मिर्च, 1 टी स्पून कटी हुई हरी धनिया, रोस्ट करने के लिए तेल, स्वादानुसार नमक।
विधि :
1. कच्चे चावल और उबले हुए चावल को एक साथ दो घंटे के लिए भिगो दें। फिर दोनों को पीस कर बारीक पेस्ट बना लें। आवश्यक हो तो पीसते वक्त थोड़ा सा नमक मिलाएं।
2. अब पनीर, हरी मिर्च, कटी धनिया को चावल पेस्ट में अच्छी तरह मिला दें।
3. अब डोसा पैन (भारी छिछला हुआ तवा) को गर्म करें और एक बड़ा चम्मच भर कर तवे पर उड़ेलें और गोलाई में घुमाते हुए फैलाएं। हलका मोटा ही रखें। अब डोसा के चारों ओर थोड़ा तेल फैलाएं। धीमी आंच में ठीक से पकने दें।
4. नारियल की चटनी और सांभर के साथ गरमागरम सर्व करें।
नोट : जो लोग डोसा थोड़ा खमीर वाला चाहते हैं वे घोल में पनीर मिलाने से पहले उसे पांच घंटे के लिए अलग रखें और जब खमीर उठ जाए तब पनीर मिलाएं। आप चाहें को पनीर मसाला मिश्रण अलग से तैयार करके भी भर सकती हैं। इसके लिए एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें और एक कटा हुआ प्याज व 1/4 चम्मच जीरा डालकर भूनें। प्याज सुनहरा होने पर चुटकी भर हल्दी, 50 ग्राम मसाला हुआ पनीर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह भूनें। सबसे अंत में 1/2 चम्मच पनीर मसाला पाउडर व कटी हुई धनिया डालकर आंच से उतार लें।
Posted by Unknown | Sunday, December 29, 2013 |
Posted in
khana
किसी खास मौके पर कुछ खास बनाना हो तो बेबी कार्न मटर करी बनाएं. काजू और क्रीम की रिच ग्रेवी वाली बेबी कार्न मटर करी स्वाद में बेहतरीन होती है.
ज़रूरी सामग्री:
- बेबी कार्न - 6-7
- हरी मटर के दाने - आधा कप
- टमाटर - 2
- हरी मिर्च - 1
- अदरक - 1/2 इंच टुकड़ा
- काजू - 1 टेबल स्पून (10 -12 काजू)
- क्रीम - 1/4 कप
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून, बारीक कटा
Posted by Unknown | Saturday, December 28, 2013 |
Posted in
khana
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
5 दालें (प्रत्येक 1/4 कप साबुत मूंग, साबुत मसूर दाल, साबुत उड़द दाल, चना दाल, अरहर दाल), 2 टेबल स्पून घी, 1 टी स्पून शाह जीरा, 1/2 कटा हुआ प्याज, 2 टी स्पून धनिया पाउडर, 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/2 टी स्पून हल्दी, स्वादानुसार नमक।
तड़का लगाने के लिए: 4 टेबल स्पून सफेद मक्खन, 4-5 फ्रेंच बींस बारीक कटी हुई, 1 टमाटर बारीक कटा हुआ, 1/2 कप फेंटा हुआ दही, 1/2 टी स्पून गरम मसाला, 1 बड़ी इलायची के बीज कुटे हुए, 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/4 कप कटी हुई हरी धनिया, 1-2 हरी मिर्च कटी हुई।
विधि :
1. दालों को धोकर दो घंटे के लिए भिगो दें।
2. एक भारी तले वाले पैन में घी डालकर गर्म करें। फिर जीरा डालकर धीमी आंच पर चटकाएं। प्याज डालकर हलका भूरा होने तक भूनें।
3. दालों का पानी निकाल कर पैन में डालें। फिर प्याज के साथ 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें। पांच कप पानी डालकर एक उबाल दें। आंच धीमी करके पकने दें।
4. धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर मिलाएं। ढककर धीमी आंच में आधा घंटा अच्छी तरह पकाएं।
5. तड़का लगाने के लिए एक कड़ाही में मक्खन डालकर पिघलाएं। फिर बींस, टमाटर, दही और गरम मसाला डालकर मध्यम आंच में अच्छी तरह भूनें। जब तक कि चिकनाई किनारे न दिखने लगे।
6. अब दरदरी की हुई बड़ी इलायची डालकर कुछ सेकंड चलाएं। फिर लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को पकी हुई दाल में डालकर तड़का लगाएं और 2-3 मिनट के लिए ढक दें। ऊपर से मक्खन और हरी मिर्च डालकर सजाएं और गरमागरम सर्व करें।
Posted by Unknown | |
Posted in
khana
कितने लोगों के लिए : 10
सामग्री :
6 कप मैदा, 2 टी स्पून बेकिंग पाउडर, 1 टी स्पून मीठा सोडा, 1 टी स्पून नमक, 4 कप चीनी, 1-1/2 कप मक्खन (नमकरहित), 6 अंडे, 3 टी स्पून बादाम एसेंस, 3 टी स्पून वनीला एसेंस, 2 कप बटर मिल्क (छाछ), 5-1/2 कप सूखा नारियल।
आइसिंग के लिए:
900 ग्राम क्रीम चीज, 1-1/2 कप मक्खन (नमक रहित), 2 टी स्पून वनीला एसेंस, 1 टी स्पून बादाम एसेंस, 1 कि. 400 ग्रा. आइसिंग शूगर।
विधि :
ओवन को 160 डिग्री तापमान पर गरम कर लें। बेकिंग टिन पर ऑयल लगा लें। मैदा, बेकिंग पाउडर, सोडा और नमक मिला लें। क्रीम, शूगर और मक्खन को मिलाकर फेंट लें। अब एक-एक करके अंडा डालकर मिश्रण के साथ फेंटते जाये। एसेंस भी डाल दें बटरमिल्क और मैदा को मिला लें। कसा हुआ आधा नारियल मिला दें। पेपर के सांचों में मिश्रण को भरकर, ओवन में 25-30 मिनट तक गोल्डन ब्राउन होने तक बेक करें।
आइसिंग के लिए चीज क्रीम, मक्खन, चीनी और एसेंस मिलाकर फेंट लें। बेक किये हुए केक पर आइसिंग की लेयर लगाकर ऊपर से कसा हुआ नारियल डाल दे।
Posted by Unknown | |
Posted in
khana
कितने लोगों के लिए : 10
सामग्री :
1/2 कप (100 ग्राम) मक्खन, 175 ग्राम ब्राउन शुगर, 2 अंडे, 1 टी स्पून वनीला एसेंस या रम, 1/2 कप मैदा, 1/5 टी स्पून बेकिंग पाउडर, 1/2 कप कोको पाउडर, 75 ग्राम अखरोट के छोटे-छोटे टुकड़े।
विधि :
1. मक्खन को धीमी आंच पर पिघलाएं। फिर उसमें ब्राउन शुगर डालकर लकड़ी के चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं। एक अंडा डालकर दोबारा अच्छी तरह मिलाएं। दूसरा अंडा डालकर फिर से मिलाएं।
2. 1 टी स्पून वनीला एसेंस या 1 टी स्पून रम मिलाएं।
3. मैदे में बेकिंग पाउडर और कोको पाउडर मिलाएं। 2 टेबल स्पून अखरोट हटाकर अलग रखें और बचे हुए अखरोट मैदे में मिला दें। फिर मैदे को मक्खन मिश्रण में मिलाएं।
4. अब मैदा मिश्रण को चिकनाई लगी मध्यम आकार की ट्रे या 8 इंच चौकोर टिन में डालकर 1 इंच मोटी परत बिछाएं।
5. बचे हुए अखरोट उसके ऊपर डालें। फिर 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहले से गर्म किए हुए अवन में आधा घंटे बेक करें। ठंडा करके चौकोर टुकड़ों में काटकर सर्व करें।
Posted by Anonymous | Monday, December 16, 2013 |
Posted in
khana
वॉलनट ब्राउनीज
सामग्री :
1/2 कप (100 ग्राम) मक्खन, 175 ग्राम ब्राउन शुगर, 2
अंडे, 1 टी स्पून वनीला एसेंस या रम, 1/2 कप मैदा, 1/5 टी स्पून बेकिंग
पाउडर, 1/2 कप कोको पाउडर, 75 ग्राम अखरोट के छोटे-छोटे टुकड़े।
विधि :
1.
मक्खन को धीमी आंच पर पिघलाएं। फिर उसमें ब्राउन शुगर डालकर लकड़ी के
चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं। एक अंडा डालकर दोबारा अच्छी तरह मिलाएं। दूसरा
अंडा डालकर फिर से मिलाएं।
2. 1 टी स्पून वनीला एसेंस या 1 टी स्पून रम मिलाएं।
3. मैदे में बेकिंग पाउडर और कोको पाउडर मिलाएं। 2 टेबल स्पून अखरोट
हटाकर अलग रखें और बचे हुए अखरोट मैदे में मिला दें। फिर मैदे को मक्खन
मिश्रण में मिलाएं।
4. अब मैदा मिश्रण को चिकनाई लगी मध्यम आकार की ट्रे या 8 इंच चौकोर टिन में डालकर 1 इंच मोटी परत बिछाएं।
5. बचे हुए अखरोट उसके ऊपर डालें। फिर 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर
पहले से गर्म किए हुए अवन में आधा घंटे बेक करें। ठंडा करके चौकोर टुकड़ों
में काटकर सर्व करें।
Posted by Unknown | Wednesday, December 4, 2013 |
Posted in
khana
सामग्री :
1-1/2 कप गेंहू का आटा, 1/4 कप बेसन, 3/4 कप उबला आलू ,1 कप बारीक कटा पालक, 1/4 कप कसी हुई गाजर, 2 हरी मिर्च, 4 टे.स्पून दही, 2 टी स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।
कितने लोगों के लिए : 2
विधि :
गेंहू के आटे और बेसन को छान लें।
आलू को मैश कर लें, हरी मिर्च को बारीक काट लें।
अब आटे में सभी सामग्री मिलाकर मुलायम गूंथ लें।
इस मिश्रण की 8 लोइयां बनाकर बेलन से बेल लें।
गरम तवे पर डालकर दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें, गरमागरम पराठा दही या चटनी के साथ सर्व करें।
Posted by Unknown | |
Posted in
khana
सामग्री :
250 ग्राम उड़द की दाल (छिलके रहित) 50 ग्राम अरारोट, 500 ग्राम शक्कर, 1 चुटकी खाने वाला केसरिया पीला रंग, तलने के लिए घी, गोल छेद वाला मोटे कपड़े का रुमाल।
विधि :
उड़द की दाल धोकर रात भर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह पानी निकाल कर मिक्सी में हलका-सा पानी का छींटा देकर बारीक पीस लें। पिसी दाल में पीला रंग और अरारोट मिलाकर अछी तरह फेंटें।
अब शक्कर की डेढ़ तार की चाशनी बनाएं। एक समतल कड़ाही लेकर उसमें घी गर्म करें। जलेबी बनाने वाले कपड़े में फेंटी दाल का घोल भरें। मुट्ठी से कपड़ा बंद कर तेज आंच पर गोल-गोल कंगूरेदार इमरती बनाकर कुरकुरी तलें। तेल से निकालकर इन्हें चाशनी में डुबोकर निकालें। गरमागरम सर्व करें।
Posted by Unknown | |
Posted in
khana
- खोये के मोदक के लिए सामग्री:
- 2 कप मैदा, आधा किग्रा. मावा, आवश्यकतानुसार घी, 1 कप चीनी, आधा टी स्पून इलायची पाउडर।
- सूखे मेवे के मोदक के लिए सामग्री:
- 2 कप मैदा, 2 कप सूखे मेवे, 1 कप चीनी, आवश्यकतानुसार घी।
- विधि :
- मोदक दो तरह से बनाए जाते हैं। एक मावा (खोया) और दूसरा मेवे का।
- मावा मोदक
- मैदे में मोयन डालकर कड़ा गूंथ लें। मावा को भूनकर उसमे स्वादानुसार चीनी व इलायची पाउडर मिला लें। मैदे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें। इस बेली हुई पूड़ी में एक चम्मच मावा भरावन रखकर मोदक का गोल आकार दें। इच्छानुसार भाप में पकाएं या घी में डीप फ्राई कर लें।
- मेवा मोदक
- मेवा मोदक बनाने के लिए काजू, बादाम, पिस्ता बारीक काट लें। कढ़ाई में एक चम्मच घी, कटे मेवे, चिरौंजी, किशमिश और स्वादानुसार चीनी डालकर मिला लें। बेली हुई पूरी में एक चम्मच भरावन भरकर मोदक की तरह गोल कर लें।
- इच्छानुसार भाप में पकाएं या घी में डीप फ्राई कर लें। इसी प्रकार नारियल-गुड़ के दक्षिण भारतीय शैली के मोदक भी बनते हैं, जिन्हें चावल की लोइयों में भरकर पकाते हैं।
Posted by Unknown | Monday, November 25, 2013 |
Posted in
khana
सामग्री : 150 ग्राम मैथीदाने का पावडर, 200 ग्राम पिसा गोंद, 50 ग्राम गेहूं का आटा, 125 ग्राम पिस्ता, 125 ग्राम बादाम, केसर के लच्छे कुछेक,1 किलो शुद्ध देसी घी, 300 ग्राम शकर का बूरा, खोपरा बूरा 100 ग्राम, इलायची पावडर आधा चम्मच। विधि : एक कड़ाही में घी गर्म करके उसमें आटा डालकर धीमी आच पर भूनें। तत्पश्चात इसी गर्म घी में बारीक पिसा गोंद डालें। इस सामग्री को कुछ ठंडा होने दें। घी कुनकुना होने पर इसमें मैथीदाना पावडर डालें (गर्म घी में मैथी कड़वी हो जाती है)। तैयार इस सामग्री को दो दिन इसी प्रकार रहने दें, जिससे मैथीदाना पावडर घी को अच्छी तरह पी लें। अब उबले हुए गर्म पानी में इस सामग्री का बर्तन रखकर उसे गर्म करें। घी पिघल जाने पर उसमें खोपरा बूरा, पिस्ता, बादाम, केसर, इलायची व शक्कर का बूरा डालकर अच्छी तरह हाथ से मसलकर एक जैसा कर लें। अब इसके छोटे-छोटे लड्डू बनाएं। विशेषकर ठंड के दिनों में इन लड्डुओं को खाया जाता है
Posted by Unknown | |
Posted in
khana
सामग्री : 1 केला, 1 सेब, 1/2 कटोरी पपीते का गूदा (सब कद्दूकस करके मैश किए हुए), एक कटोरी सिंघाड़ा आटा, शक्कर 1 कटोरी, 1/2 कटोरी कटे मेवे, 1/2 चम्मच इलायची पावडर, देसी घी।विधिपहले सभी फलों को अच्छी तरह से मैश करें। आटे को छानकर उसे भी फल में मिला लें। अब शक्कर व बाकी सभी सामग्री मिलाकर घोल तैयार करें। नॉनस्टिक पैन में घी गरम कर चम्मच से घोल डालें। मालपुआ बनाकर दोनों तरफ से सेंकें। अब गरमा-गरम मालपुओं को सर्व करें।नोट : आप चाहे तो ऊपर से मेवे की कतरन से सजा कर पेश करें।
Posted by rahul thakur | Tuesday, November 19, 2013 |
Posted in
khana

]
सामग्री :
250 ग्राग गेहूं का आटा, पाव कटोरी बेसन, 100 ग्राम शक्कर, एक चम्मच इलायची पावडर, एक छोटी चम्मच खसखस, तलने के लिए तेल।विधि :सर्वप्रथम आटे एवं बेसन में शक्कर डालकर उसका गाढ़ा घोल करके आधे घंटे के लिए रख दें। तत्पश्चात उसमें इलायची पावडर, खसखस के दाने डालकर मिश्रण को एकसार कर लें।अब एक कड़ाही में तेल गरम कर उसके गोल-गोल पकौड़े तल लें। लीजिए तैयार है क्रिस्पी मीठे गुलगुले।
Posted by rahul thakur | |
Posted in
khana
पोहे का चिवड़ा प्रमुखता से शामिल किया जाता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सभी को बहुत पसंद आता है। इसे बनाने की विधि इस प्रकार है :-
सामग्री :500 ग्राम पतला (नागपुरी) पोहा, एक टुकड़ा सूखा खोपरा (पतले स्लाइस में कटा हुआ), आधी कटोरी मूंगफली दाने, कुछेक मीठी नीम, तलने के लिए तेल, बघार के लिए एक-एक चम्मच हल्दी पावडर व लाल मिर्च, एक-एक चम्मच राई व जीरा, एक चम्मच खसखस, दो चम्मच पिसी शक्कर, एक-दो हरी मिर्च बारीक कटी, पाव चम्मच हींग पावडर, 2 चम्मच सौफ, नमक स्वादानुसार।
विधि :
पोहे को एक कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर इतना सेंके कि वह कुरकुरा हो जाए। इसके बाद दूसरी कड़ाही में तेल गरम कर उसमें मूंगफली दाने एवं खोपरा स्लाइस तलकर अलग निकाल लें।
अब एक बड़ी कड़ाही में करीब तीन बड़ी चम्मच तेल लेकर गर्म करें और उसमें राई, जीरा, मीठी नीम और हरी मिर्च डालकर तल लें। इसके बाद खसखस और अन्य मसाले डालें। इसमें सिंका हुआ पोहा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गैस बंद कर उसमें तली हुई सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें।
कुछ ठंडा होने पर नमक और शक्कर डालकर ठीक से मिला दें। अगर चिवड़े में खट्टा स्वाद लाना चाहें तो एक चम्मच अमचूर पावडर या एक चुटकी टाटरी मिला दें। पूरी तरह ठंडा होने पर इसे एयर टाइट डिब्बे में भर कर रख दें। घर आए मेहमानों का चटपटा नमकीन पोहा चिवड़ा से स्वागत करें।
Posted by rahul thakur | Monday, October 14, 2013 |
Posted in
khana
सामग्री :
2 ताजी पतली गिलकी, 1 बड़ी कटोरी बेसन, एक छोटा चम्मच चावल का आटा, 2 हरी मिर्च बारीक कटी, एक चम्मच सौंफ, एक चम्मच सौंफ, चुटकीभर हींग, 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर, हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।विधि :सर्वप्रथम गिलकी को छिलकर उसके पतले गोल-गोल पीसेस करके तैयार रख लें। अब एक पतेले में बेसन लेकर उसमें चावल का आटा डालकर उसमें कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च पावडर, हींग, नमक, सौंफ, हरा धनिया डालकर हल्का गाढ़ा घोल बना लें। मोयन के लिए एक चम्मच तेल डाल लें।अब एक कड़ाही में तेल गरम करके तैयार घोल में गिलकी के पीसेस डुबो कर तल लें और गरमा-गरम गिलकी के पकौड़े हरी चटनी के साथ पेश करें।
Posted by rahul thakur | |
Posted in
khana
भोपाल: रिलायंस के हेड मुकेश अंबानी को घर का बना शाकाहारी खाना यानी दाल, चावल, रोटी, सब्जी ही खाने में पसंद है। खाना अगर स्वादिष्ट हो तो वे रोडसाइड ढाबे से लेकर फैंसी रेस्टोरेंट तक कहीं भी जा सकते हैं।
फेवरेट प्लेस: मैसूर कैफे, माटुंगा। यहां का खाना उन्हें इतना पसंद है कि इनके मेन्यू का एक हिस्सा अंबानी के प्राइवेट प्लेन में भी मौजूद होता है।
अनरेसिस्टेबल फूड: स्वाति स्नैक्स में मिलने वाली पान्की। अगर कोई उस तरफ जा रहा हो, तो मुकेश वहां से यह डिश पार्सल करवा कर मंगवा लेते हैं। लव्स इट: ताज कोलाबा में मिलने वाली चाट उनकी फेवरेट है।
Posted by rahul thakur | |
Posted in
khana
सिंघाड़े या कुटू का आटा 200 ग्राम या एक कप 4 उबले आलू
1 हरी मिर्च (बारीक कतर लीजिए)
अदरक का एक चौथाई छोटी चम्मच
अमचूर एक चौथाई छोटी चम्मच
सेंधा नमक एक छोटी चम्मच
तलने के लिए तेल या घी
विधि
सिंघाड़े का आटा छानिए और थोड़ा सा नमक, दो छोटी चम्मच तेल डाल कर उसे नरम गूथ लीजिए। आलू को मैशकर हरी मिर्च, अदरक, काली मिर्च, अमचूर पाउडर और आधा छोटी चम्मच सेंधा नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिए।
कचौड़ी के अंदर भरने के लिए पिठ्ठी तैयार है। कढ़ाई में तेल या घी डाल कर गरम कीजिए। थोड़ा सा आटा तोड़कर गोल कीजिए, दबा कर हथेली पर उंगलियों के सहारे से बड़ा कर लीजिए। बीच में एक छोटी चम्मच आलू रखिए और चारों तरफ से पूरी को उठाकर आलू को बंद कीजिए।
आलू भरी लोई को हथेलियों से दबा कर बड़ा कर लीजिए और गरम तेल में डालिए। सभी कचौड़ियां इसी तरह बनाकर ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिए। गरमा-गरम सिंघाड़े के आटे की कचौड़ियां ताजे दही के साथ परोसिए।