Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

झारखंड का अगला मुख्यमंत्री बनने के लिए यशवंत सिन्हा सही उम्मीदवार: आडवाणी

Posted by njfimpnews | Tuesday, June 17, 2014 | Posted in


यशवंत ने नहीं ली जमानत, हिरासत 28 जून तक बढ़ी, आडवाणी मनाने जाएंगे

Posted by njfimpnews | Monday, June 16, 2014 | Posted in


गुमला में आईआरबी के जवान ने तीन साथियों को गोली मारी

Posted by Anonymous | Thursday, April 10, 2014 | Posted in

गुमला में आईआरबी के जवान ने तीन साथियों को गोली मारी

झारखंड में दस अप्रैल को चार सीटों पर मतदान

Posted by Anonymous | Wednesday, April 9, 2014 | Posted in


Twitter

Facebook

Youtube



RSS
Samay Live

09 Apr 2014 04:33:22 PM IST
Last Updated : 09 Apr 2014 04:35:58 PM IST

झारखंड में दस अप्रैल को चार सीटों पर मतदान

झारखंड में दस अप्रैल को चार सीटों पर मतदान
ईवीएम (फाइल)
झारखंड में चार लोकसभा सीटों पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पहले चरण का मतदान होगा.
झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं जिनमें से चार पलामू (अजा), चतरा, कोडरमा और लोहरदग्गा (अजजा) सीटों पर गुरुवार को मतदान होगा.

पहले चरण के इस मतदान में कुल 56,47,736 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 26,49,246 है. राज्य की शेष 10 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 17 अप्रैल और 24 अप्रैल को होगा.

पलामू लोकसभा सीट पर 13 प्रत्याशी मैदान में हैं. यहां भाजपा प्रत्याशी और झारखंड पुलिस के पूर्व प्रमुख विष्णु दयाल राम, राजद के मनोज कुमार और झारखंड विकास मोर्चा के घूरन राम के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.

तृणमूल कांग्रेस ने पहली बार राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी उतारे हैं. उसने पूर्व माओवादी बैठा को पलामू सीट से टिकट दी है जहां से कांग्रेस
Pintrest

झारखंड में दस अप्रैल को चार सीटों पर मतदान

गिड़गिड़ाते रहे धमाके में घायल डिप्‍टी कमांडेंट, किसी ने नहीं सुनी, शहीद हुए तो दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'

Posted by Anonymous | Monday, April 7, 2014 | Posted in


गिड़गिड़ाते रहे धमाके में घायल डिप्‍टी कमांडेंट, किसी ने नहीं सुनी, शहीद हुए तो दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'

रांची. दूसरों की सुरक्षा के लिए जान दांव पर लगा कर बम डिफ्यूज करने गए सीआरपीएफ के डिप्‍टी कमांडेंट इंद्रजीत सिंह घायल होकर मदद के लिए तड़पते रहे तो किसी ने नहीं सुनी। अब जब वह शहीद हो गए हैं तो उन्‍हें रांची में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्‍मानित किया गया (ऊपर देखें तस्‍वीर)। इंद्रजीत के श्‍वसुर डॉ. पारसनाथ सिंह, साले सत्येंद्र व अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि देश के नेता मजे लूटते हैं, पर जवान व अफसर सुई-दवा के बिना तिल-तिल कर मर रहे हैं। इंद्रजीत के साथ दो जवान भी शहीद हो गए हैं और आठ घायल हुए हैं। 
कैसे हुआ यह
बिहार के औरंगाबाद में नक्सलियों द्वारा रखे गए केन बम डिफ्यूज करने के दौरान हुए धमाके में घायल डिप्टी कमांडेंट इंद्रजीत इलाज के लिए गुहार लगाते रहे, पर दो घंटों तक किसी ने सुध नहीं ली। वह लहूलुहान हो गए थे। जख्मी होने के दो घंटे बाद तक औरंगाबाद सदर अस्पताल में तड़पते रहे। मीडिया के कैमरों के सामने बोलते रहे, पर कोई सुन नहीं रहा था। 'कोई डीजीपी को बताओ। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को बताओ। मेरे पास दो घंटे से कोई डॉक्टर नहीं आया। मैं दो घंटे से तड़प रहा हूं। मेरे शरीर का पूरा खून बह रहा है। मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं। मुझे बचा लो, मैं मर जाऊंगा...'' बुरी तरह से रोते हुए इंद्रजीत बार-बार परिवार को याद कर रहे थे। मदद की गुहार लगा रहे थे। लेकिन, किसी ने नहीं सुनी।
 
औरंगाबाद में नक्सलियों द्वारा वोट के बहिष्कार की धमकी के बाद इंद्रजीत के नेतृत्व में सीआरपीएफ की टीम वहां पहुंची थी। इन्हें आठ-आठ किलो के दो केन बम बीच सड़क पर मिले। ढिबरा थानाक्षेत्र के बरंडा मोड़ के पास इन बमों को डिफ्यूज करते समय धमाका हो गया। जिसमें डिप्टी कमांडेंट इंद्रजीत, जवान पवन कुमार (राजस्थान) और टी पन्ना (आंध्र प्रदेश) की मौत हो गई। आठ अन्य जवान घायल हो गए। घायलों में ढिबरा थानाध्यक्ष अमर चौधरी, सीआरपीएफ इंस्पेक्टर तारसेम सिंह व जवान वीरेंद्र कुमार, विजय कुमार, दिलीप कुमार, अशोक कुमार, राजवीर सिंह व बिहार पुलिस के अजय कुमार शामिल हैं। जवानों का कहना है कि प्रेशर बम फटने से हादसा हुआ। घायलों को एएनएमसीएच में भर्ती किया गया। 
 
लोगों की जान बचाने निकले इन जवानों की मदद में घटना के दो घंटे बाद हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंचा। घायल अवस्था में इंद्रजीत को रांची ले जाया गया। वहां भी दो घंटे तक अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले। उन्हें खून चढ़ाने का इंतजाम नहीं हो सका और इंद्रजीत ने परिवार को याद करते हुए दम तोड़ दिया। इंद्रजीत के अलावा सीआरपीएफ के दो जवान भी शहीद हो गए हैं। 
 
इंद्रजीत के परिजनों ने बेहतर चिकित्सा के लिए उन्‍हें पटना के बदले रांची ले जाने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पहले भी घायल हुए जवानों का इलाज पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया गया है।

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter