Published On:Monday, October 21, 2013
Posted by NJFI media
यस बैंक का मुनाफा 16% बढ़ने का अनुमान
आज बाजार की नजर यस बैंक के वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही के नतीजे पर रहने वाली है। सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में यस बैंक के मुनाफे और ब्याज आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 16 फीसदी बढ़कर 356 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2013 की दूसरी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 306.1 करोड़ रुपये रहा था।
वहीं वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 26 फीसदी बढ़कर 659 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2013 की दूसरी तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 524.2 करोड़ रुपये रही थी।

