Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Thursday, October 24, 2013
Posted by NJFI media

मेहमान दिल्ली की टीम ने जीता आॅल इंडिया कप

मेहमान दिल्ली की टीम ने जीता आॅल इंडिया कप 
मेजर ध्यानचंद हाॅकी टूर्नामेंट का समापन, उपविजेता रही गोदावत क्लब नीमच
नीमच। जिला हाॅकी संघ के तत्तवावधान में केंद्रीय विद्यालय मैदान पर चल रहे आॅल इंडिया मेजर ध्यानचंद हाॅकी टूर्नामेंट का गुरूवार को फाइनल मैच के साथ समापन हो गया। दोपहर 3.30 बजे बड़े ही संघर्षपूर्ण इस महामुकाबले में गोदावत क्लब नीमच व सेन्ट्रल सीआरपीएफ दिल्ली की टीम मैदान पर उतरी। दोनों टीमों के खिलाडि़यों ने शानदार व बेहतरीन खेल का प्रदर्षन  किया । इसमें खेल के समाप्त होने तक मेहमान टीम सीआरपीएफ दिल्ली ने गोदावत क्लब नीमच को 5-2 से हराकर आॅल इंडिया कप अपने नाम कर लिया। मैच में पहले हाॅफ के अंतिम समय तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर चलती रही। इस बीच दिल्ली टीम के खिलाड़ी ने एक गोल दाग कर बढ़त बना ली। सेकंड हाॅफ में दोनों टीमें फिर से आमने सामने भिड़ी। गोल मारने को लेकर खिलाडि़यों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। इस हाॅफ में नीमच की टीम ने अपना खाता खेाला  ही लिया। यह मैच निर्णायक टूर्नामेंट सचिव इम्तियाज खान  व हाॅकी इंडिया के तबरेज खान ने खिलाया। टेकनीकल के रूप  में उमा भटनागर, फिरोज अहमद, बाबूराम जज, महेंद्रसिंह थे तथा संचालन व कामेंट्री टूर्नामेंट डायरेक्टर जुल्फीकार अहमद खान, प्रहलाद शर्मा व अंसार चैधरी ने किया।  मैच के बाद समापन समारोह  का आयोजन हुआ। जिसमें विजेता, उपविजेता व श्रेष्ठ खेल प्रदर्षन करने वाले  बेस्ट खिलाडि़यों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मान किया ।
जिंदा रहे हाॅकी खेल-डीआईजी भट्रट
रोमांचक फाइनल मुकाबले के बाद समापन समारोह का आयोजन  किया गया। जिसमें खिलाडि़यों को उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथि एवं सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र डीआईजी आरजीआर भट्रट ने कहा कि राष्ट्रीय खेल हाॅकी को सभी खिलाड़ी जिंदा रखे। क्रिकेट व अन्य खेलों भले ही इसे धो दिया जिससे इसके प्रति रूचि कम होती जा रही  है लेकिन इस टूर्नामेंट से हाॅको अवष्य बढावा मिला है। वर्षांे से यहां हाॅकी मैच खेले जा रहे है। उसका परिणाम रहा कि आॅल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन भी पहली बार सफलतापूवर्क हो सका। अध्यक्षता करते हुए हाॅकी संघ अध्यक्ष व आरटीसी डीआईजी डीएस राठौर, विषिष्ट अतिथि केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य व्ही जी जोषी, रियल स्टेट प्रोपर्टी ब्रोकर्स अध्यक्ष व हाॅकी संघ संरक्षक राजेष जैन, विजय जैन व समाजसेवी शब्बीर भाई बोहरा रतनगढ वाले भी उपस्थित थे। उन सभी ने भी खिलाडि़यों को संबोधित करते हुए अच्छे अनुषासन खेल प्रदर्षन करने की बात कही। समारोह में सीआरपीएफ कमा. ष्श्यामुद्रदीन, हाॅकी संघ उपाध्यक्ष केके गर्ग, दिनेष पटेल, श्रीचंद वर्धनी, जिनेंद्र मेहता सहित बडी संख्या में दर्षक मौजूद थे। 
इन्हें भी किया पुरस्कृत-
फाइनल मुकाबले की जंग जीतने वाली सेन्ट्रल सीआरपीएफ दिल्ली को आॅल इंडिया मेजर ध्यानचंद हाॅकी कप तथा गोदावत क्लब नीमच को उपविजेता कप अतिथियों द्वारा दिया गया। इसके अलावा फाइनल मैच के बेस्ट प्लेयर के रूप में माइकल किंडो दिल्ली व पवन झा  का खिताब मिला। मैन आॅफ द टूर्नामेंट सर्वाधिक गोल मारने वाले गोदावत क्लब नीमच के सुषील कुमार तथा बेस्ट गोल कीपर के रूप में धमेंद्र गुरूंग दिल्ली  व अजहर खान को पुरस्कृत किया गया। मंदसौर स्पाोट्रर्स क्लब की तरफ से इगनेष टोपो दिल्ली को श्रेष्ठ खेल प्रदर्षन करने  पर विषेष पुरस्कार दिया गया। इन सभी के अलावा विजेता टीम के सभी खिलाडि़यों को गोल्ड तथ उपविजेता टीम के खिलाडि़यों को सिल्वर मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। 






About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 11:41 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 11:41 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "मेहमान दिल्ली की टीम ने जीता आॅल इंडिया कप "

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter