Published On:Wednesday, October 9, 2013
Posted by NJFI media
नोकिया का सबसे सस्ता कैमरा फोन लॉन्च
नई दिल्ली। फिनलैंड की हैंडसेट कंपनी नोकिया ने कल अपना कैमरा फोन नोकिया 108 और नोकिया 108 ड्यूल सिम फोन को लॉन्च किया। हालांकि, इस दाम से कम के कैमरा फोन बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन नोकिया ने बेहतर क्वालिटी के साथ पहली बार इतनी कम कीमत पर अपने दो नए मॉडल्स बाजार में उतारे हैं।
फोन का दाम 29 डॉलर यानी 1,800 रुपये है। इनमें 32 जीबी के मेमोरी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन दोनों हैंडसेट में 32 जीबी की स्टोरेज क्षमता होगी। कंपनी की निगाह ऐसे लोगों पर है जो अपना पहला कैमरा फोन खरीदना चाहते हैं। नोकिया 108 सिंगल सिम का स्टैंड बाई टाइम 31 दिन और ड्युल सिम का 25 दिन है। कंपनी ने कहा है कि इन माडलों की बिक्री इस साल की अंतिम तिमाही से शुरु होने की उम्मीद है।

