Published On:Monday, October 14, 2013
Posted by NJFI media
नवरात्रि स्पेशल: सिंघाड़े के आटे की कचौड़ी
सिंघाड़े या कुटू का आटा 200 ग्राम या एक कप 4 उबले आलू
1 हरी मिर्च (बारीक कतर लीजिए)
अदरक का एक चौथाई छोटी चम्मच
अमचूर एक चौथाई छोटी चम्मच
सेंधा नमक एक छोटी चम्मच
तलने के लिए तेल या घी
विधि
सिंघाड़े का आटा छानिए और थोड़ा सा नमक, दो छोटी चम्मच तेल डाल कर उसे नरम गूथ लीजिए। आलू को मैशकर हरी मिर्च, अदरक, काली मिर्च, अमचूर पाउडर और आधा छोटी चम्मच सेंधा नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिए।
कचौड़ी के अंदर भरने के लिए पिठ्ठी तैयार है। कढ़ाई में तेल या घी डाल कर गरम कीजिए। थोड़ा सा आटा तोड़कर गोल कीजिए, दबा कर हथेली पर उंगलियों के सहारे से बड़ा कर लीजिए। बीच में एक छोटी चम्मच आलू रखिए और चारों तरफ से पूरी को उठाकर आलू को बंद कीजिए।
आलू भरी लोई को हथेलियों से दबा कर बड़ा कर लीजिए और गरम तेल में डालिए। सभी कचौड़ियां इसी तरह बनाकर ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिए। गरमा-गरम सिंघाड़े के आटे की कचौड़ियां ताजे दही के साथ परोसिए।

