Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Wednesday, October 9, 2013
Posted by NJFI media

निशानेबाजी : राठौड़ के बेटे को कांस्य पदक, मानवजीत चमके

नई दिल्ली: ओलिंपिक रजत पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के युवा बेटे मानवादित्य ने कांस्य पदक जीता जबकि अन्य भारतीय निशानेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए कजाखस्तान के अलमाटी में चल रही तीसरी एशियाई शाटगन चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण सहित सात पदक जीते।

इस प्रतियोगिता के दौरान अनुभवी ट्रैप निशानेबाज मानवजीत सिंह संधू ने शुरुआती चरण के दौरान 125 में से 124 अंक के एशियाई रिकार्ड की बराबरी की। उन्होंने सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता। दो स्वर्ण के अलावा भारत ने दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते।

मानवादित्य ने जूनियर ट्रैप स्पर्धा में 125 में से 110 के क्वालीफिकेशन स्कोर के साथ पदक जीता।

राज्यवर्धन ने कहा, ‘मैं प्रभावित और गौरवांवित हूं कि मानव इतनी छोटी उम्र में बड़े खिलाड़ियों को टक्कर दे रहा है। वह समझता है कि प्रतिभा के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है।’ मानवजीत (124), जोरावर सिंह संधु (121) और मनशेर सिंह (120) की सीनियर ट्रैप टीम ने स्वर्ण पदक जीता। तीनों भारतीय निशानेबाजों ने क्रमश: तीसरे, पांचवें और छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। इस तिकड़ी ने 375 में से 365 का स्कोर बनाया।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 1:26 PM. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 1:26 PM. Filed under , . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "निशानेबाजी : राठौड़ के बेटे को कांस्य पदक, मानवजीत चमके"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter