Published On:Wednesday, October 23, 2013
Posted by NJFI media
पाकिस्तान को करारा जवाब देगा भारत, सीमा पर भेजे जा रहे और जवान
नई दिल्ली. सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए सरकार अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ के और जवानों को तैनात किया जा रहा है।
दूसरी तरफ, पाकिस्तान एक के बाद एक हिमाकत करता जा रहा है। लेकिन अब भी भारत की ओर से उसे कोई माकूल जवाब नहीं दिया गया है। ताज़ा मामला जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर का है। यहां पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर सरकार को हड़का कर सीमा से सटे एक 'आदर्श' गांव में निर्माण का काम बंद करवा दिया। (शिंदे को पाकिस्तान की चुनौती! दौरे के कुछ ही घंटे बाद ली हमारे जवान की जान)
पाकिस्तानी फौज (पाकिस्तानी सीमा पर बमों की बरसात, तस्वीरों में देखें कैसे होती है जंग की तैयारी) का कहना है कि निर्माण का काम 2003 के सीजफायर समझौते का उल्लंघन है। जम्मू-कश्मीर सरकार के सूत्रों के हवाले से फर्स्टपोस्ट.कॉम को मिली जानकारी के मुताबिक सीमा से सटी पाकिस्तानी चौकी से सोमवार शाम 5 बजे लाउडस्पीकर के जरिए यह कहा गया कि अगर काम जारी रहा तो नतीजे के लिए वे जिम्मेदार नहीं होंगे। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने काम बंद करवा दिया। नियंत्रण रेखा के साथ-साथ बहने वाली किशनगंगा नदी (जिसे पाकिस्तान में नीलम के नाम से जाना जाता है) से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक सामुदायिक भवन और कुछ जनसुविधाओं का निर्माण किया जा रहा था। इसी निर्माण पर पाकिस्तानी फौज को ऐतराज था। (पाकिस्तान ने फिर बरसाए गोले, लोग गांव खाली करने को हुए मजबूर)


