Published On:Wednesday, October 9, 2013
Posted by NJFI media
'सोनिया-राहुल जैसे तेजस्वी संग चलाऊंगी पार्टी'
राबड़ी ने इस बारे में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का उदाहरण दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कि जिस तरह सोनिया गांधी और राहुल गांधी मिलकर कांग्रेस पार्टी को चला रहे हैं वैसे ही वो अपने बेटे तेजस्वी के साथ मिलकर आरजेडी को चला सकती हैं।
सवाल ये कि जो राबड़ी कह रही हैं क्या वो संभव है। वैसे भी आरजेडी में कमान संभालने का अंतिम फैसला पार्टी की कोर कमेटी करेगी। बहरहाल, लालू सियासत के मैदान से बाहर हो गए हैं। लालू के कुनबे में कोई ऐसा करिश्माई अभी तक नजर नहीं आता है जो उनकी विरासत को आगे बढ़ा सके।

