Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Tuesday, November 19, 2013
Posted by NJFI media

चटपटा नमकीन पोहा चिवड़ा

पोहे का चिवड़ा प्रमुखता से शामिल किया जाता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सभी को बहु‍त पसंद आता है। इसे बनाने की विधि इस प्रकार है :-

सामग्री :
500 ग्राम पतला (नागपुरी) पोहा, एक टुकड़ा सूखा खोपरा (पतले स्लाइस में कटा हुआ), आधी कटोरी मूंगफली दाने, कुछेक मीठी नीम, तलने के लिए तेल, बघार के लिए एक-एक चम्मच हल्दी पावडर व लाल मिर्च, एक-एक चम्मच राई व जीरा, एक चम्मच खसखस, दो चम्मच ‍पिसी शक्कर, एक-दो हरी मिर्च बारीक कटी, पाव चम्मच हींग पावडर, 2 चम्मच सौफ, नमक स्वादानुसार।


विधि :
पोहे को एक कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर इतना सेंके कि वह कुरकुरा हो जाए। इसके बाद दूसरी कड़ाही में तेल गरम कर उसमें मूंगफली दाने एवं खोपरा ‍स्लाइस तलकर अलग निकाल लें।

अब एक बड़ी कड़ाही में करीब तीन बड़ी चम्मच तेल लेकर गर्म करें और उसमें राई, जीरा, मीठी नीम और हरी मिर्च डालकर तल लें। इसके बाद खसखस और अन्य मसाले डालें। इसमें सिंका हुआ पोहा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गैस बंद कर उसमें तली हुई सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें। 

कुछ ठंडा होने पर नमक और शक्कर डालकर ठीक से मिला दें। अगर चिवड़े में खट्टा स्वाद लाना चाहें तो एक चम्मच अमचूर पावडर या एक चुटकी टाटरी मिला दें। पूरी तरह ठंडा होने पर इसे एयर टाइट डिब्बे में भर कर रख दें। घर आए मेहमानों का चटपटा नमकीन पोहा चिवड़ा से स्वागत करें

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 8:30 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 8:30 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "चटपटा नमकीन पोहा चिवड़ा"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter