Published On:Tuesday, November 19, 2013
Posted by NJFI media
मीठे-मीठे क्रिस्पी गुलगुले
]
सामग्री :
250 ग्राग गेहूं का आटा, पाव कटोरी बेसन, 100 ग्राम शक्कर, एक चम्मच इलायची पावडर, एक छोटी चम्मच खसखस, तलने के लिए तेल।
विधि :
सर्वप्रथम आटे एवं बेसन में शक्कर डालकर उसका गाढ़ा घोल करके आधे घंटे के लिए रख दें। तत्पश्चात उसमें इलायची पावडर, खसखस के दाने डालकर मिश्रण को एकसार कर लें।
अब एक कड़ाही में तेल गरम कर उसके गोल-गोल पकौड़े तल लें। लीजिए तैयार है क्रिस्पी मीठे गुलगुले।

