Published On:Friday, November 29, 2013
Posted by NJFI media
म.प्र. में लोकप्रिय सरकार गठित हो
उज्जैन। चुनाव 2013 में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिले व बैसाखी वाली सरकार की स्थिति आये तो महामहिम म.प्र. में दलीय आनुपातिक पद्धति से लोकप्रिय सरकार के गठन की प्रक्रिया अपनाये। सबसे बडे दल का चयनित नेता मुख्यमंत्री, दूसरे क्रम वाले का उप. मुख्यमंत्री व अन्य दलों को उनके विधायको की संख्या के मान से मंत्री पद दिए जाये। इस प्रक्रिया से खरीद फरोख भयादोहन व अस्थिरता समाप्त होगी। उत्तरदायी सरकार अस्तित्व में आयेगी। महामहिम द्वारा जारी न्यूनतम प्रादेशिक योजना व कार्यक्रम सरकार के लक्ष्य होगे। राजनैतिक कटुता भी समाप्त होगी। सभी दलों से महामहिम चर्चा कर सर्व सम्मत निर्णय भी कराये। ताकि आने वाले समय में व भविष्य में एक अच्छा व्यक्ति इस प्रदेश का नेतृत्व करें।

