Published On:Tuesday, December 17, 2013
Posted by NJFI media
146 करोड़पतियों के बीच बैठेंगे ये 'गरीब' विधायक, एक के खाते में केवल 357 रुपए
अजमेर। दैनिक भास्कर डॉट कॉम 'एमएलए राजस्थान के' सीरीज में आपको बता रहा है राजस्थान के उन छ: विधायकों के बारे में जिनकी संपत्ति कुल 200 विधायकों के की संपत्ति के सामने न के बराबर है। राजस्थान के 200 विधायकों में से 146 विधायक ऐसे हैं जिनकी संपत्ति एक करोड़ से अधिक है, इतना ही नहीं कुछ तो ऐसे भी हैं जिनकी संपत्ति अरबों में है। बीजेपी के 121, कांग्रेस से 14, राजपा के 4, बसपा के 2, जमींदारा पार्टी से 1 और 4 निर्दलीय विधायक करोड़पति हैं। अगर बात 2008 विधानसभा की करें तो 2008 में केवल 90 विधायक करोड़पति थे। इस तरह नई विधानसभा में 56 करोड़पति बढ़े हैं। हाल ही में निर्वाचित विधायकों की औसत संपत्ति पांच करोड़ 81 लाख रुपए है जबकि पिछली विधानसभा के विधायकों की औसत संपत्ति मात्र दो करोड़ आठ लाख रुपए ही थी।
अगर ऐसे में कोई विधायक ऐसा हो जिसकी संपत्ति हजारों या कुछ लाख हो तो आप ही चौंक जाएंगे। दरअसल, दिलचस्प बात यह भी है कि नये निर्वाचित विधायकों में सबसे ज्यादा पैसे और सबसे कम पैसे वाले दोनो विधायक एक ही पार्टी के हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें कौन है वो विधायक जिसके पास सबसे कम पैसे हैं और साथ ही जानिए इन विधायकों के बारे में जो पैसों के मामले में सबसे नीचे के क्रम में आते हैं...


