Published On:Tuesday, December 17, 2013
Posted by NJFI media
अमेरिका में भारतीय राजनयिक के कपड़े उतरवाकर ली तलाशी
- न्यूयॉर्क। वीजा धोखाधड़ी और घरेलू नौकरानी का आर्थिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागडे की कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने की बात सामने आने के बाद हर कोई सन्न है। इस घटना से व्यथित होकर लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात का कार्यक्रम रद कर दिया।
- भारतीय राजनयिक के साथ बदसलूकी की घटना इतने पर ही नहीं थमी बल्कि उन्हें पुलिस स्टेशन में सेक्स वर्करों, अपराधियों और नसेड़ियों के बीच खड़ा किया गया। साथ ही उनकी डीएनए स्वेबिंग भी की गई। भारत ने अपने राजनयिक के साथ किए गए इस तरह के दुर्व्यवहार के खिलाफ अमेरिका से रोष व्यक्त किया है। इससे पहले भी भारत देवयानी को हथकड़ी पहनाने से काफी खफा था और इस पर आपत्ति भी दर्ज कराई गई थी। भारत के मुताबिक अमेरिका ने इस संबंध में राजनयिकों को मिले अधिकारों का सम्मान नहीं किया है।
- -


