Published On:Tuesday, December 17, 2013
Posted by NJFI media
देखें तस्वीरें : लालू ने डीएसपी से धुलवाए पैर, सिपाही से उठवायी चप्पल
रांची/रामगढ़। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को रांची से सटे रामगढ़ जिले के रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका मंदिर में प्रवेश करने से पहले वहां की सुरक्षा में मुस्तैद रामगढ़ के डीएसपी अशोक कुमार से अपने पांव धुलवाए। वर्दीधारी डीएसपी को जब लालू यादव ने कहा तो उन्हें उनका कहा मानना पड़ा। उन्होंने पानी से भरा मग उठाया और लालू के पांव पखारने शुरू कर दिये। इसके बाद लालू प्रसाद यादव मंदिर में पूजा करने गए।
डीएसपी ने दी सफाई
इस प्रकरण में डीएसपी ने सफाई भी दी। उन्होंने पहले कहा कि लालू जी को पांव धोने के लिए पानी चाहिए था तो उन्होंने दे दिया। इसके बाद उन्होंने अपना व्यक्तिगत संबंध भी बखान किया। उन्होंने कहा कि वे लालू के गांव के ही हैं और बचपन से ही दोनों एक दूसरे को जानते हैं। छात्र जीवन से ही दोनों के बड़े और छोटे भाई के संबंध हैं। इसी नाते उन्होंने लालू प्रसाद यादव के पांव पर पानी डाला।

एक सिपाही ने लालू के चप्पल को तब तक अपने हाथों में उठाए रखा जब तक कि लालू मंदिर से बाहर नहीं निकल गए।
लालू ने पहुंचते ही मंदिर का मुआयना किया। फिर अपने बेटे तेजस्वी, दामाद सौरभ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव व झारखंड प्रदेश महासचिव अमरेश गणक के साथ मंदिर में प्रवेश किया।
जानिहें तबे न पढि़हें ...
पूजा करने के दौरान जब मंदिर के पुजारी सुभाशीष पंडा को लोगों ने मंत्रोच्चार करने को कहा तो लालू तपाक से बोले 'जानिहें तबे न पढि़हें।
देवी-देवताओं को नहीं छोड़ रहा है, पाप लगेगा
मां छिन्नमस्तिका मंदिर में प्रतिमा को देख लालू प्रसाद यादव ने पूछा कि इसी मूर्ति को चोरों ने विखंडित किया था? जवाब हां में मिला। इसके बाद उन्होंने कहा कि देवी देवताओं को भी नहीं छोड़ता है सब, बड़ी पाप लगेगा।
मंदिर में उन्होंने मां की प्रतिमा के सामने रखी दानपेटी को देखा तो भड़क गए। उन्होंने कहा कि 'मां से मिलने आए हैं कि दानपेटी से। मंदिर के पूजारी ने तत्काल दानपेटी को वहां से हटाया और पूजन कार्य शुरू कराया।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें लालू प्रसाद और उनके परिजनों की मंदिर यात्रा की तस्वीरें...