Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Thursday, December 19, 2013
Posted by NJFI media

महंगा पड़ेगा धूम-3 देखना, कल होगी रिलीज

नई दिल्ली। कल रिलीज होने वाली फिल्‍म ‘धूम-3′ देखना आपके लिए महंगा पड़ सकता है। जी हां, धूम-3 की टिकटों के दाम महंगे कर दिए गए है। इसके दाम किसी-किसी मल्‍टीप्‍लैक्‍स में तो 900 रूपए तक जा रहे हैं। अमूमन यह बात निकल कर सामने आ रही है कि टिकट के दाम हर जगह बढ़ाए गए हैं। आईमैक्स थिएटर में मॉर्निंग शो के लिए 400 से 600 रुपये और नाइट शो के लिए 700 से 900 रुपये तय किए गए है।
धूम 3 भारत में करीब 4 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी, जबकि विदेशों में 700-750 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज होने का अनुमान है। जहां अमूमन 200 या 250 रूपए की टिकट होती है वहां इसके दाम 300-400 तक होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में टिकटों की कीमत मुंबई के मुकाबले कम है। यहां टिकटों की कीमत मल्टीप्लैक्स थिएटरों में 200 से 250 रुपए के बीच है। हालांकि कुछ थिएटरों के बारे में यह कहा जा रहा है कि वह 500 रुपये प्रति टिकट वसूलेंगे। जबकि चंडीगढ और जयपुर जैसे छोटे शहरों में धूम-3 के टिकट की कीमत 150 से 400 रुपये के बीच होने की बात कही जा रही है।
फिल्‍म रिलीज के दो दिन पहले से ही हाउसफुल जा रही है। और पूरी उम्‍मीद की जा रही है कि यह कमाई के नए रिकॉर्ड बनाएगी। फिल्‍म में आमिर खान, कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्‍चन और उदय चोपड़ा जैसे स्‍टार है। माना जा रहा है कि लोग इसे आमिर की वजह से ही ज्‍यादा देखना पसेद करेंगे।
-

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 10:11 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 10:11 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "महंगा पड़ेगा धूम-3 देखना, कल होगी रिलीज"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter