Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Thursday, December 19, 2013
Posted by NJFI media

क्रिसमस पर बाल फिल्म महोत्सव

कोलकाता। क्रिसमस के अवकाश के साथ ही इस बारकोलकाता अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव का तीसरा संस्करण कल से शुरू हो रहा है, जिसमें 22 देशों की 186 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी। सरकार द्वारा चलाए जाने वाले नंदन मल्टीपलेक्स में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन एक विशेष बच्चे के दीप प्रज्जवलित करने के साथ होगा। यह पहल विशेष बच्चों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए होगी।

समारोह में विशेष बच्चों पर आधारित फिल्मों का भी एक खंड रखा गया है। प्रख्यात अभिनेता मोहन आगाशे इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की शुरुआत ऑस्कर में नामांकित की जा चुकी संदीप सावंत की मराठी फिल्म ‘सहवास’ (2004) के प्रदर्शन के साथ होगी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार के सूचना एवं संस्कृति मामलों के विभाग के तहत काम करने वाली शिशु किशोर एकेडमी द्वारा इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 28 दिसंबर तक चलेगा।

फिल्म समारोह में भारत एवं 22 अन्य देशों की कुल 168 फिल्में दिखाई जाएंगी, जिनमें लघु फिल्में एवं वृत्त चित्र शामिल हैं। समारोह में ‘ईटी’, ‘एलिस इन वंडरलैंड’, ‘अराउंड द वर्ल्ड इन 80 डेज’, ‘बाइसाइकिल थीफ’, ‘गोल्ड रश’, ‘पाथेर पंचाली’ जैसी विश्व प्रसिद्ध फिल्में आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। (भाषा)

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 9:07 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 9:07 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "क्रिसमस पर बाल फिल्म महोत्सव"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter