Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Saturday, December 28, 2013
Posted by NJFI media

सात दिन में टॉप 8 कंपनियों ने खजाने में जोड़े 25815 करोड़ रुपए

मुंबई: सेंसेक्स में शामिल 10 शीर्ष कंपनियों में आठ का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 25,815 करोड़ रुपये बढ़ा। सर्वाधिक योगदान टीसीएस तथा ओएनजीसी जैसी कंपनियों का रहा।
 
पिछले सप्ताह शेयर बाजार में मजबूत स्थिति के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा कोल इंडिया को छोड़कर शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) बढ़ा। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का एमकैप 7,717 करोड़ रुपये बढ़कर 4,22,879 करोड़ रुपये रहा और वह शीर्ष 10 कंपनियों में सबसे लाभ में रही।
 
सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण आलोच्य सप्ताह में 6,558 करोड़ रुपये बढ़कर 2,49,863 करोड़ रुपये, जबकि रोजमर्रा के उपयोग का सामान बनाने वाली एफएमसीजी कंपनी आईटीसी का एमकैप 5,524 करोड़ रुपये बढ़कर 2,55,602 करोड़ रुपये रहा।
 
वहीं आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,386 करोड़ रुपये बढ़कर 1,27,913 करोड़ रुपये रहा, जबकि विप्रो का एमकैप 1,592 करोड़ रुपये बढ़कर 1,36,934 करोड़ रुपये रहा। इसी प्रकार, एचडीएफसी बैंक का एमकैप 1,076 करोड़ रुपये बढ़कर 1,60,270 करोड़ रुपये रहा, जबकि इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 572 करोड़ रुपये बढ़कर 2,04,557 करोड़ रुपये पहुंच गया।
 
भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 360 करोड़ रुपये बढ़कर 1,31,434 करोड़ रुपये रहा। इसके विपरीत रिलायंस इंडस्ट्रीज का एमकैप 4,831 करोड़ रुपये घटकर 2,83,929 करोड़ रुपये रहा और सीआईएल का बाजार पूंजीकरण 821 करोड़ रुपये कम होकर 1,78,721 करोड़ रुपये पहुंच गया।
 
शीर्ष 10 कंपनियों में टीसीएस पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, ओएनजीसी, इंफोसिस, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, विप्रो, भारती एयरटेल तथा आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा। बंबई शेयर बाजार में सेंसेक्स पिछले सप्ताह 113.86 अंक की बढ़त के साथ 21,193.58 अंक पर बंद हुआ

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 11:55 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 11:55 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "सात दिन में टॉप 8 कंपनियों ने खजाने में जोड़े 25815 करोड़ रुपए"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter