Published On:Saturday, December 28, 2013
Posted by NJFI media
जानिए भगवान हनुमान को सिंदूर चढ़ाने का क्या है सबसे बड़ा कारण
सीकर. राजस्थान के सालासर में स्थित बालाजी का मंदिर सबसे बड़े धार्मिक स्थलों में से एक है। यह मंदिर भगवन हनुमान को समर्पित है। यहां उनके दर्शन के लिए सितंबर और अक्टूबर के महीने में लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। बड़ी संख्या में लोग अपने भगवान की पूजा करने के लिए एकत्रित होते हैं। यहीं नहीं पूरे भारत में इनकी पूजा धूम-धाम से की जाती है और इनकी पूजा में सिंदूर चढ़ाया जाता है। वैसे तो सिंदूर का पूजन-पाठ में भी गहरा महत्व है और बहुत से देवी-देवताओं को सिंदूर अर्पित किया जाता है। लेकिन यह बात कम ही लोग जानते हैं कि भगवान हनुमानजी को सिंदूर क्यों चढ़ाया जाता है। जबकि ये तो महिलाओं का सबसे बड़ा श्रींगार हैं।


