Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Saturday, December 28, 2013
Posted by NJFI media

गडकरी का आरोप- एक बड़े बिजनेसमैन ने होटल में कराई कांग्रेस-AAP के बीच डील

नई दिल्‍ली. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ घंटे बाद ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन पर जोरदार हमला किया गया। पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष और दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के प्रभारी रहे नितिन गडकरी ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच डील हुई है। दोनों के बीच एक बिजनेसमैन ने डील कराई थी। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने गडकरी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस या भाजपा के साथ किसी भी प्रकार मीटिंग से इनकार करते हुए कहा कि 'आप' की जीत से भाजपा डरी हुई है। 'आप' के अलावा कांग्रेस ने भी भाजपा पर हमला है। पार्टी के प्रवक्‍ता शकील अहमद ने कहा कि डील कराने का काम भाजपा करती है।  
 
इससे पहले गडकरी ने आरोप लगाया है कि उन्‍हें पूरी जानकारी है कि 'आप' और कांग्रेस के बीच किस होटल में डील कराई गई थी, वहां किसने क्‍या खाया और क्‍या बातें हुईं, उन्‍हें हर बात की जानकारी है। गडकरी ने कहा कि उन्‍हें एक बिजनेसमैन ने ही यह जानकारी दी है। कांग्रेस ने यह डील इसलिए की, ताकि भाजपा को किसी भी कीमत पर रोका जा सके।   
 
केजरीवाल के शपथ ग्रहण का समारोह शनिवार 12 बजे रामलीला मैदान में संपन्‍न हुआ, जिसमें भाजपा की ओर चुनाव में उनके सीएम कैंडिडेट रहे डॉक्‍टर हर्षवर्धन शामिल हुए। समारोह में भाषण के दौरान केजरीवाल ने हर्षवर्धन की तारीफ करते हुए कहा- मैं आपकी बहुत इज्‍जत करता हूं, आप बहुत अच्‍छे इंसान हैं। काश, आपकी पार्टी के बारे में भी मैं ऐसी बातें कह पाता। आपको बता दें कि केजरीवाल की सरकार को बिना शर्त समर्थन का एलान करने वाली कांग्रेस की ओर से कोई भी नेता उनके शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुआ। कांग्रेस के एक विधायक ने तो नाराजगी भी जताई। उन्‍होंने कहा- आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के किसी नेता को नहीं बुलाया, यह गलत है और हमारी पार्टी का अपमान है। केजरीवाल ने अपनी ओर से अन्‍ना हजारे, किरन बेदी और संतोष हेगड़े को ही न्‍योता भेजा था।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 11:58 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 11:58 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "गडकरी का आरोप- एक बड़े बिजनेसमैन ने होटल में कराई कांग्रेस-AAP के बीच डील"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter