Published On:Wednesday, December 4, 2013
Posted by NJFI media
पौष्टिक पराठा
सामग्री :
1-1/2 कप गेंहू का आटा, 1/4 कप बेसन, 3/4 कप उबला आलू ,1 कप बारीक कटा पालक, 1/4 कप कसी हुई गाजर, 2 हरी मिर्च, 4 टे.स्पून दही, 2 टी स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।
कितने लोगों के लिए : 2
विधि :
गेंहू के आटे और बेसन को छान लें।
आलू को मैश कर लें, हरी मिर्च को बारीक काट लें।
अब आटे में सभी सामग्री मिलाकर मुलायम गूंथ लें।
इस मिश्रण की 8 लोइयां बनाकर बेलन से बेल लें।
गरम तवे पर डालकर दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें, गरमागरम पराठा दही या चटनी के साथ सर्व करें।


