Published On:Tuesday, December 17, 2013
Posted by NJFI media
धोखाधड़ी में शाहरुख खान और गौरी को नोटिस
- रठ। धोखाधड़ी के एक मामले में सीओ सरधना कार्यालय से अभिनेता शाहरुख खान व उनकी पत्नी गौरी खान समेत 6 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। एक छात्रा की शिकायत पर एसएसपी ने सीओ को मामले की जांच सौंपी है।
- मेरठ के जानी क्षेत्र निवासी एक छात्रा ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की थी कि कुछ समय पूर्व उसने एमबीए में प्रवेश के लिए कैट परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उसे अरिंदम चौधरी के आइआइपीएम कालेज से प्रवेश के लिए बुलावा आया। कालेज प्रशासन ने कोर्स में 5 लाख का खर्चा बताया। 1.16 लाख देकर उसने प्रवेश ले लिया। पढ़ाई भी पूरी कर ली।
- जानिए क्या है शाहरुख की बिटिया सुहाना का खास प्लान, क्यों जाएंगी अमेरिका
- आरोप है कि अब कालेज प्रशासन उसे डिग्री नहीं दे रहा है। उन्होंने अपने स्तर से इंस्टीट्यूट की मान्यता के बारे में पता किया तो जिस यूनिवर्सिटी से मान्यता बताई गई थी, उस यूनिवर्सिटी ने इससे इन्कार कर दिया। छात्रा ने कालेज के डायरेक्टर अरिंदम चौधरी व उनकी पत्नी रुचिता चौधरी, मैनेजर श्रेय अग्रवाल और प्रसून मजूमदार के साथ कालेज के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
- एसएसपी ओंकार सिंह ने मामले की जांच सीओ सरधना श्वेताभ पांडेय को सौंप दी। सीओ ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर जांच में बयान देने के लिए सभी लोगों को कार्यालय में उपस्थित होकर पक्ष रखने का नोटिस जारी कर दिया है।


