Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Tuesday, December 17, 2013
Posted by NJFI media

अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसा भी होगा

  1. नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर ने पिछले महीने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास ले लिया, लेकिन इस महान बल्लेबाज ने कहा कि उन्होंने ऐसा सोचा नहीं था कभी और उन्हें अब भी यह एहसास नहीं हो रहा है कि अब हालात बदल चुके हैं, और वह अब कभी भारत के लिए नहीं खेल पाएंगे।
  2. तेंदुलकर ने एक कार्यक्रम में कहा, 'अब भी मुझे अंदर से यह एहसास नहीं होता है कि मैं आगे भारत की तरफ से क्रिकेट नहीं खेलूंगा। लेकिन मैं अपने बेटे के साथ खेलूंगा। यह अच्छा मनोरंजन है।' अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24 साल बिताने के बाद तेंदुलकर ने पिछले महीने मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 200वां टेस्ट मैच खेलकर संन्यास लिया। उन्होंने कहा, 'जिंदगी काफी व्यस्त रही। आसपास कुछ न कुछ होता रहता था। पिछले महीने से मैंने अपने परिवार के साथ काफी समय बिताया और आगे भी मुझे उनके साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मुझे क्रिकेट देखने और अपने बेटे को खेलते हुए देखने में आनंद आ रहा है और मैं जानता हूं कि क्रिकेट मुझसे अधिक दूर नहीं रह सकता।'


About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 10:44 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 10:44 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसा भी होगा"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter